फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india will win world cup semi final.

देखिए, इंडिया की जीत के लिए हो रहे कैसे जतन

Thu, 26 Mar 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Mar 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
india will win world cup semi final.

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए राजधानी देहरादून में लोग कई तरह के जतन करने में लगे हैं। दून के मंदिरों में विशेष पूजा की जाएगी। गुरुवार को मैया के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा के दौरान मंदिरों में यह उद्घोषणा भी की जाएगी कि भक्त जीत की प्रार्थना करें।

विज्ञापन


पटेलनगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर के प्रचार मंत्री भूपेंद्र चड्डा ने बताया कि मंदिर में महिलाएं भारत की जीत के लिए भजन-कीर्तन करेंगी। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि मंदिर में देवी के शृंगार संग भारत की जीत की प्रार्थना होगी। यहां भारत की जीत के लिए बैनर भी लगाया गया है।
विज्ञापन


दलील ना जिरह, आज सिर्फ मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए दून बार एसोसिएशन ने गुरुवार को कार्यविरत रहने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि यह मुकाबला ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने की दहलीज पर है। ऐसे में वकीलों की इच्छा थी कि मैच का आनंद लें। इसे देखते हुए यह फैसला किया है। बार भवन में मैच दिखाने के लिए बड़ा प्रोजेक्टर लगाया गया है। इस बीच बिजली गई तो जेनरेटर की भी व्यवस्था है।

केक से करेंगे जीत का सेलिब्रेशन

india will win world cup semi final.

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबले के खुमार के बीच सेलीब्रेशन केक काटने की तैयारी है। एलोराज बेकरी के महिपाल ने बताया कि उनके यहां पाइनएप्पल टेस्ट में छह पौंड का वर्ल्ड कप के आकार का केक बनाया गया है।

इसकी कीमत 1800 रुपए है। लोगों का कहना था कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत का जश्न केक काटकर मनाया जाएगा। नैनीज बेकरी के वरुण ने बताया कि कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार के लिए खास केक की बुकिंग कर्राई है। घंटाघर स्थित आदर्श बेकरी के गौरव गुप्ता ने बताया कि कई लोगों ने केक आर्डर किए हैं।

नहीं रुलाएगी बिजली
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले ‘पावर गेम’ के लिए ‘उत्तराखंड पावर कारपोरेशन’ ने भी कमर कस ली है। प्रबंधन ने मैच के दौरान बिजली कटौती न करने के मौखिक आदेश अधिकारियों को दे दिए हैं।

अधिकतर अधिकारियों ने अपने दफ्तरों में ही टीवी पर मैच देखने का मन बनाया है। वहीं, कर्र्मचारी भी अपने कंप्यूटर पर ऑनलाइन लाइव नतीजे देखते रहेंगे। कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल पर नतीजे जानने के लिए बुधवार को ही नेट पैक एक्टिवेट करा लिए।

सट्टेबाजों की नजर में भारत चैंपियन

india will win world cup semi final.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में सट्टेबाज भारत की जीत तय मान रहे हैं। सटोरियों के रेट यही इशारा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि गुरुवार को दून में करोड़ों का सट्टा लगा है। हालांकि, पुलिस भी इस पर नजर रखने के लिए सतर्क है।

सूत्रों की मानें तो भारत की जीत पर एक रुपये पर 50 पैसे और ऑस्ट्रेलिया की जीत पर एक के तीन रुपए मिलने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि टीम की हार-जीत पर सट्टा लगाना बुधवार देर रात बंद कर दिया गया था।

अब गुरुवार को मैच के दौरान हर ओवर, हर गेंद, हर शॉट पर ही सट्टा लगेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि मैच के दौरान सट्टेबाजी और बुकी पर खास नजर रहेगी। बताया कि सभी थाना पुलिस को सतर्क रहने और पहले ऐसे मामलों में पकड़े जा चुके लोगों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed