फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Dispute: Nepal Government approves new map Even India's objection

भारत की आपत्ति के बावजूद नेपाल ने नए नक्शे को दी मंजूरी, संघीय संसद का लोगो बदला

Tue, 26 May 2020 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 May 2020 10:49 PM IST
सार

  • बुधवार को संविधान संशोधन की तैयारी

विज्ञापन
India Nepal Dispute: Nepal Government approves new map Even India's objection
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत की आपत्ति के बावजूद नेपाल ने नए नक्शे को मंजूरी देने के साथ ही संघीय संसद का लोगो भी बदल दिया है। नए लोगो में पुराने नक्शे की जगह नए नक्शे को स्थान दिया गया है। इधर, नेपाल की ओली सरकार बुधवार को सदन में निसान सील को सही करने के लिए संविधान में संशोधन विधायक पेश करेगी।

विज्ञापन


नेपाल सरकार ने 22 मई को भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपना क्षेत्र बताते हुए नया नक्शा जारी किया था। उसी नए नक्शे के अनुसार सांसदों और प्रतीक चिन्ह का लोगो संशोधित किया गया है।

विज्ञापन

सीमांत के लोग चाहते हैं शांति से सुलझे मामला

ओली सरकार की ओर से संविधान संशोधन प्रस्ताव को स्पीकर अग्नि प्रसाद सपकोटा ने सदन में रखने की मंजूरी दे दी है। संविधान संशोधन विधेयक पर आम सहमति के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।

उधर, सीमांत क्षेत्र में बसे दोनों ही देशों के लोग चाहते हैं कि आपसी सहमति से यह मामला सुलझ जाए क्योंकि भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का रिश्ता है, ऐसे में दोनों ही तरफ के लोग चाहते हैं कि विवाद किसी भी देश के हित में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed