फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   india-nepal coordination committee meeting: Nepal sought way for census, India said - letter sent at high level

भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक: नेपाल ने जनगणना के लिए मांगा रास्ता, भारत ने कहा- उच्च स्तर पर भेजा गया पत्र

Sat, 27 Nov 2021 08:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Nov 2021 08:33 PM IST
सार

पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने नेपाल से आए अधिकारियों का पुष्प गुच्छ, पहाड़ी टोपी और साल उढ़ाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
india-nepal coordination committee meeting: Nepal sought way for census, India said - letter sent at high level
भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी। नेपाल के अधिकारियों ने बैठक में भारत से नेपाल के उच्च हिमालयी गांव छांगरू और तिंकर में जनगणना के लिए भारत के रास्ते टीम भेजने की अपील की। भारत ने कहा कि इसे लेकर उच्च स्तर पर पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


आपसी समन्वय स्थापित करने पर चर्चा
शनिवार को पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने नेपाल से आए अधिकारियों का पुष्प गुच्छ, पहाड़ी टोपी और साल उढ़ाकर स्वागत किया। बैठक में दोनों देशों की सीमा पर स्थापित सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के मध्य आपसी समन्वय स्थापित करने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच आवागमन करने वाले नागरिकों से कोविड-19 नियमों का अनुपालन कराने और एक दूसरे देश में प्रवेश पर अपने साथ अपने राष्ट्र से संबंधित कोई एक पहचान पत्र प्रदर्शित करने की अनिवार्यता पर भी बात हुई।
विज्ञापन


दोनों देशों की सीमा पर सघन चेकिंग, पेट्रोलिंग और सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए  विभिन्न अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में सहयोग करने पर सहमति बनी। दोनों राष्ट्रों के सीमावर्ती जिलों की पुलिस प्रशासनिक एजेंसियों ने समन्वय स्थापित कर जाली नोटों की तस्करी की रोकथाम में सहयोग की बात की। इस दौरान अवैध आवागमन, मादक पदार्थ, मानव तस्करी, वन्य जीवों की तस्करी की रोकथाम के लिए एक दूसरे को सूचना देने पर सहमति बनी। दोनों देशों के मध्य मैत्री संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने और अधिकारियों के एक दूसरे से पूर्व की तरह सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के अधिकारियों ने भारत के अधिकारियों से नेपाल के उच्च हिमालयी गांव छांगरू और तिंकर में जनगणना कराने के लिए भारत के रास्ते टीम भेजने की अनुमति मांगी। डीएम पिथौरागढ़ ने कहा कि इस संबंध में उत्तराखंड शासन और विदेश मंत्रालय को पत्राचार किया गया है। वहां से मिले दिशा निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नेपाल और भारत के अधिकारियों की बैठक में भारत-नेपाल राष्ट्रों के मध्य स्थित छारछुम- दार्चुला मोटर पुल और ऐलागाड़ झूलापुल का निर्माण करने को लेकर चर्चा की गई। दोनों देशों ने एक पुलों के निर्माण को लेकर सहमति प्रदान की।  जिनको लेकर सहमति नहीं हुई है। उनको लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के संयुक्त सर्वे के बाद प्रस्ताव बनाने को लेकर सहमति बनी।

विधानसभा चुनावों में सहयोग की अपील 
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नेपाल के दोनों जिलों से आए अधिकारियों को बताया कि निकट भविष्य में पिथौरागढ़ की चार विधानसभाओं में चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। नेपाल के अधिकारियों ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। 

 

अवैध रूप से हो रहे आवागमन रोकने पर सहमति 

बैठक में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच काली नदी में मलधार, गस्कु और अन्य स्थानों से अवैध रूप से ट्यूब आदि से हो रहे अवैध आवागमन की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ आवागमन रोकने का आश्वासन दिया। 

घटखोला में नेपाल से गिर रहे बोल्डरों पर भी चर्चा 
भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच धारचूला तहसील के घटखोला में काली नदी में नेपाल की ओर स्थित बड़े बोल्डर के खतरे और भू-कटाव की रोकथाम पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के अधिकारियों ने फैसला लिया कि ईई सिंचाई विभाग धारचूला और प्रमुख जिल्लाधिकारी दार्चूला के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त निरीक्षण करते हुए सुरक्षा के लिए प्रस्ताव तैयार करने को लेकर सहमति बनी। 

आपदा की घटनाओं को लेकर चर्चा 
दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि प्रत्येक वर्ष मानसून काल से पहले दोनों के अधिकारी आपस में सीमा क्षेत्र में घटित होने वाली आपदा से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान और सहयोग करेंगे। धारचूला में नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल की जर्जर स्थिति पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि अस्कोट को शीघ्र झूलापुल का निरीक्षण कर मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में नेपाल से आए अधिकारियों ने भारत में आपदा के दौरान चलाए जाने वाले हेली रैस्क्यू ऑपरेशन की पूर्व सूचना नेपाल प्रशासन को उपलब्ध कराने की मांग की। भारत ने भविष्य में जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया गया। 

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सूचनाओं का करेंगे आदान-प्रदान 
भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सीमावर्ती जिले में किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल एक दूसरे को देने को लेकर सहमति बनी। इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप में आवश्यक विभागों के अधिकारियों को जोड़ते हुए सूचनाओं का आदान प्रदान करने पर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सहमति बनी। 

ये रहे मौजूद 
डीएम पिथौरागढ़ डॉ. आशीष कुमार चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम एफआर चौहान, वनाधिकारी अभिमन्यु, बीआओ के कमांडर कर्नल एने शर्मा, एसडीएम नंदन कुमार, ईई सिंचाई विभाग विकास श्रीवास्तव, एसडीएम धारचूला अनिल कुमार शुक्ला, दार्चूला से प्रमुख जिल्ला अधिकारी सिद्वराज जोशी, सशस्त्र प्रहरी उपनिरिक्षक नरेंद्र बम, प्रहरी नायब उपनिरिक्षक मनोहर प्रसाद भट्ट, प्रमुख अनुसंधान अधिकृत महेश प्रसाद अवस्थी, शाखा अधिकृत, सीमा प्रशासन कार्यालय मोहन सिंह धामी और कार्यालय प्रमुख दार्चूला भंसार कार्यालय चक्रदेव भट्ट, जिल्ला बैतड़ी से प्रमुख जिल्लाधिकारी राजेंद्र देव पांडेय, प्रभारी ना.उपनिरीक्षक रमेश बहादुर पाल, गणेश बहादुर शाह, देवेंद्र कुमार थापा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed