फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India-Nepal border dispute: Indo-Nepal officials to meet on border today on encroachment case in No Mans land

भारत-नेपाल सीमा विवाद: नो मैंसलैंड में अतिक्रमण मामले पर दोनों देशों के अफसरों की बैठक रही बेनतीजा

Tue, 04 Aug 2020 11:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Aug 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border dispute: Indo-Nepal officials to meet on border today on encroachment case in No Mans land
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
अतिक्रमण के मसले पर भारत-नेपाल अधिकारियों की मंगलवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। अलबत्ता दोनों देशों के अधिकारियों ने लॉकडाउन से प्रभावित हुए सीमा सर्वेक्षण को दोबारा शुरू कराने पर सहमति जताई। सीमा पर सौहार्दपूर्ण और बिना तनाव के सभी स्थानीय मसलों के निस्तारण एवं सर्वमान्य समाधान का हल निकालने पर चर्चा की गई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया। बैठक के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी गई।
विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा विवाद: नेपाल सेना ने छांगरू में बीओपी को अपग्रेड कर बनाया बटालियन
विज्ञापन


टनकपुर सीमा पर ब्रह्मदेव में 22 जुलाई को नेपाली नागरिकों ने नोमैंस लैंड पर जबरन तारबाड़ कर पौधरोपण किया था। इसे भारत ने अतिक्रमण बताया था। इसी मसले के समाधान के लिए मंगलवार को यहां एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी मुख्यालय में दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई। चंपावत के डीएम एसएन पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीमा पर नोमैंस लैंड पर अतिक्रमण का भारत ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग से सुलझाने तक तारबाड़ हटाने या रुकवाने की बात कही गई। नेपाल (कंचनपुर जिले) के सीडीओ (जिलाधिकारी) नरहरि खतिवाड़ा ने इस मामले को दोनों देशों के सर्वेक्षण विभाग से हल निकालने पर टाल दिया। ब्रह्मदेव के पास सीमा पर लगे सीसी कैमरों को नेपाल ने अपने सीमा क्षेत्र में अपने नागरिकों एवं सीमा की संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कवायद बताया। 

कैमरे का रुख भारत की ओर न करने को कहा

इस पर भारत ने कैमरे का रुख भारत की ओर न करने को कहा। भारतीय प्रशासन ने दोनों देशों की मैत्री को देखते हुए सीमा क्षेत्र पर नेपाल के नागरिकों को वस्तुस्थिति बता समझाने की बात भी कही। नेपाल के सीडीओ ने बैठक को अनौपचारिक बताकर सीमावर्ती गतिविधियों एवं तनाव दूर करने संबंधी बैठक के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। 

बैठक में नेपाल के एसपी पुलिस मुकुंद मरासनी, एसपी एपीएफ वीरेंद्र बहादुर ऐर, एनआईडी (नेपाल खुफिया विभाग) के एसपी रमेश सिंह के अलावा एसपी चंपावत लोकेश्वर सिंह, एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ बीसी पंत, तहसीलदार खुशबू पांडेय, एसएसबी के कमांडेंट राजेश त्रिपाठी, एनएचपीसी के महाप्रबंधक एसके शर्मा आदि थे। 

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की गतिविधियों एवं भ्रांतियों के समाधान को लेकर आयोजित अनौपचारिक बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने चर्चा की। समस्याओं के जल्द निस्तारण का समाधान खोजने पर मंथन किया गया। नेपाल से कहा गया है कि वह सीमा पर लगाए गए सीसी कैमरे का अपनी सीमा में उपयोग करे। अंतरराष्ट्रीय सीमा (भारत की ओर) पर कैमरों का उपयोग न करने को कहा गया है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित हुए सीमा सर्वे को दोबारा शुरू कराने पर सहमति बनी है।  
- एसएन पांडेय, डीएम, चंपावत।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed