फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India china border tension latest news in hindi: Cm trivendra singh rawat tribute to martyrs Soldiers

गलवां घाटी विवाद: सीएम त्रिवेंद्र ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि, कहा-चीन ने एक बार फिर छलावा किया   

Thu, 18 Jun 2020 12:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
India china border tension latest news in hindi: Cm trivendra singh rawat tribute to martyrs Soldiers
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारत चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चीन ने एक बार फिर से छलावा किया है। नियमित शांति वार्ता के दौरान चीन ने हमारे सैनिकों पर आक्रमण किया है। हमारे सैनिकों ने जो शहादत दी और चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है, उससे चीन को समझ आ जाना चाहिए कि भारत की सेना किसी का भी सामना कर सकती है।

विज्ञापन


अब चीन की गलतफहमी दूर हो जानी चाहिए। हमारे सैनिक निहत्थे थे, वे बातचीत करने गए थे, धोखे के साथ उन पर आक्रमण किया गया। हमारे जवानों ने पराक्रम के साथ जवाब दिया। हमारे सैनिकों की शहादत और वीरता को नमन है।

विज्ञापन

भारतीय सेना माकूल जवाब देने में सक्षम : भगत 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज का भारत 1962 का भारत नहीं है। देश का नेतृत्व व सेना किसी भी स्थिति का सामना करने व उसका माकूल जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने चीनी सेना के साथ हुए टकराव में देश के लिए शहीद हुए भारतीय सैनिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कोई शक्ति भारत की एक इंच भूमि भी नहीं ले सकती। 

भगत ने कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की लिए शहीद हुए और यह देश के प्रति उनके समर्पण, वीरता व साहस का अनुकरणीय उदाहरण है। उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण का उल्लेख किया कि हमारे शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह शहीदों के परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे। पूरा देश उनके साथ है।   

भगत ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है और पूरा देश सेना के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चीन को चेता दिया है कि यदि भारत को उकसाया जाएगा तो हम उसका माकूल जवाब देंगे।

ये 2020 का भारत है, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देता है-मेयर गामा

 लद्दाख की गलवां घाटी में हिंसक टकराव में भारतीय सेना के अधिकारी समेत 20 जवान शहीद होने पर बुधवार को भाजपा और भाजयुमो ने जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 

मेयर सुनील उनियाल गामा के नेतृत्व में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता महानगर कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मेयर ने कहा कि ये 2020 का भारत है, हम को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। लोगों से अपील है कि वह चीन के सामान का बहिष्कार करें।

भाजयुमो नेता श्याम पंत ने कहा कि चीन की उजागर हो चुकी है। उनकी लैब से निकला कोरोना वायरस दुनिया में कहर बरपा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed