फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   India-China border: Joshimath Malari highway not open even on third day

भारत-चीन सीमा:  तीसरे दिन भी नहीं खुला जोशीमठ-मलारी हाईवे, लोग विस्थापन की मांग पर अड़े

Wed, 16 Jun 2021 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jun 2021 07:54 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि ऋषिगंगा की आपदा से पहले ही उनका गांव खतरे की जद में आ गया था। अब गांव के नीचे से हाईवे के लिए जमीन कटेगी तो मकान धंस सकते हैं। 

विज्ञापन
India-China border: Joshimath Malari highway not open even on third day
जोशीमठ-मलारी हाईवे हुआ क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले मलारी हाईवे के टूटे हिस्से को बनाने का काम तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया। प्रशासन लगातार ग्रामीणों से वार्ता कर रहा है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ऋषिगंगा की आपदा से पहले ही उनका गांव खतरे की जद में आ गया था। अब गांव के नीचे से हाईवे के लिए जमीन कटेगी तो मकान धंस सकते हैं। इसलिए पहले गांव को विस्थापित किया जाए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह हुई तेज बारिश में रैणी गांव के नीचे हाईवे का करीब 40 मीटर हिस्सा पूरी तरह से टूट गया था। अब यहां पर जमीन काटकर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए रैणी गांव की जमीन काटनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : कुमाऊं में अधिक तो गढ़वाल में मानसून कम सक्रिय, लोहाघाट में भारी बारिश ने मचाई तबाही

साथ ही पंचायत भवन भी इसकी जद में आ रहा है। ग्रामीणों से जमीन देने को लेकर प्रशासन तीन दिन से लगातार बैठक कर रहा है। लेकिन अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इस संबंध में तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि बातचीत का दौर जारी है।

ग्रामीणों की सहमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उधर, बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है बीआरओ की पूरी मशीनरी मैन पावर के साथ मौके पर मौजूद है। प्रशासन से अनुमति का इंतजार है। जैसे ही अनुमति मिलती है तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।

सड़क निर्माण के बाद परिवहन विभाग की संस्तुति जरूरी : डीएम

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मनुज गोयल ने सड़क निर्माण से जुड़ी संस्थाओं को सड़क निर्माण में पूरे मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि यात्रा, आगामी विस चुनाव सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों को देखते हुए सड़कों की परिवहन विभाग से संस्तुति होनी जरूरी है। उन्होंने तहसील स्तर पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की लंबित जांच 25 जून तक हरहाल में पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा।

डीएम ने बदरीनाथ हाईवे पर नव निर्मित पुल के बाद खाली जगह को लेकर एसडीएम व सीओ को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के किनारे पैराफिट, क्रैश बैरियर, साइन बोर्ड लगाने के निर्देश देते हुए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की मॉनीटरिंग करने को कहा।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहित कोठारी ने फरवरी से लेकर अब तक विभागीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर किए गए विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed