फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border clash news: Security alert in milam, India fighter plane fly again in 24 hours near China border

मिलम क्षेत्र में भी भारतीय सुरक्षा बल अलर्ट, चीन सीमा के करीब 24 घंटे में फिर गरजे लड़ाकू विमान

Wed, 02 Sep 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Sep 2020 08:59 PM IST
सार

  • लिपुलेख के बाद मिलम क्षेत्र में भी बढ़ी सुरक्षा एजेंसियों की चहल कदमी 

विज्ञापन
India China border clash news: Security alert in milam, India fighter plane fly again in 24 hours near China border
लड़ाकू विमान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चीनी सेना के पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में भारतीय जमीन पर घुसने की नापाक कोशिश और मानसरोवर क्षेत्र में मिसाइल बेस बनाने के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसी हाई अलर्ट पर आ गई हैं। चीन सीमा के करीब भारतीय जेट फाइटर ने 24 घंटे में दूसरी उड़ान भरी।

विज्ञापन


लिपुलेख के बाद मिलम क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश के बाद सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन



हवाई मार्ग से भी भारतीय सेना सीमा की निगरानी कर रही है। मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले से लगी चीन सीमा पर भारतीय जेट फाइटर की उड़ान के 24 घंटे बाद फिर भारतीय वायु सेना के फाइटरों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। बुधवार सुबह 9:45 बजे सीमा के निकट भारतीय जेट फाइटर ने उड़ान भरकर चीन को उसकी किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चेताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा

वहीं धारचूला के लिपुलेख के बाद मिलम से लगी चीन सीमा पर भी भारतीय सुरक्षा बलों की तैनाती और सतर्कता बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुनस्यारी के मिलम दुंग क्षेत्र और लिपुलेख क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इन दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसी के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी भी लीपुलेख पहुंचे हैं। इन दोनों क्षेत्रों की पल-पल की जानकारी दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजी जा रही है।

हालांकि लिपुलेख के आसपास चीनी सैनिकों की कोई हलचल नहीं देखी गई है। इधर, नेपाल सीमा पर भी शांति है। इस सीमा पर एसएसबी कड़ी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed