फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border 71 km road Survey completed

चीन सीमा से लगी 71 किमी सड़क के लिए सर्वे पूरा, बॉर्डर तक आसान होगी पहुंच

Thu, 08 Oct 2020 11:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी(पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी(पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Oct 2020 11:02 PM IST
सार

  • चीन सीमा के समानांतर बनेगी सड़क, बॉर्डर तक आसान होगी पहुंच
  • सीपीडब्लूडी, आईटीबीपी एवं वन विभाग की टीम ने किया संयुक्त सर्वे 

विज्ञापन
India China border 71 km road Survey completed
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत चीन सीमा तक प्रस्तावित 71.49 किमी सड़क के सर्वे का काम पूरा हो गया है। सड़क के बनने से पिथौरागढ़ जिले से लगी चीन सीमा तक सेना की पहुंच आसान हो जाएगी। सर्वे के बाद सीपीडब्ल्यूडी, आईटीबीपी एवं वन विभाग की टीम चमोली जिले के जोशीमठ गई हैं। सड़क का कुछ हिस्सा चमोली जिले में भी पड़ रहा है। टीम शुक्रवार शाम तक मुनस्यारी लौटेगी। टीम जल्द ही सर्वे रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेगी, जिसे अधिकारी केंद्र सरकार को भेजेंगे। 

विज्ञापन


भारत माला प्रोजेक्ट के तहत मुनस्यारी के मल्लाजोहार क्षेत्र के उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम, सुमना, लपथल, टोपिढुंगा होते हुए 71.49 किमी सड़क प्रस्तावित है। यह सड़क चीन सीमा के समानांतर बनेगी। सड़क निर्माण के लिए संयुक्त सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए 30 सितंबर को वन रेंजर पूरन सिंह देउपा के नेतृत्व में सीपीडब्लूडी, आईटीबीपी एवं वन विभाग की टीम रवाना हुई थी। यह टीम सड़क का सर्वे पूरा कर जोशीमठ गई है।
विज्ञापन


जोशीमठ से वन रेंजर पूरन सिंह देउपा ने फोन से बताया कि इस मोटर मार्ग पर टोपिढुंगा लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस स्थान पर बनने वाली यह सबसे ऊंची सड़क होगी। सामरिक दृष्टि से बनने वाली यह सड़क आईटीबीपी की देखरेख में बनेगी। सर्वे के लिए गई इस टीम में वन रेंजर के अलावा वन दरोगा त्रिलोक सिंह राणा, बहादुर सिंह राणा, सीपीडब्लूडी के कंसलटेंट इंजीनियर अन्वेष शर्मा, बादल राज पोर्टर खड़क सिंह, त्रिलोक सिंह, पंकज सिंह, डिगर सिंह शमिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का कुछ हिस्सा चमोली जिले में भी

रेंजर ने बताया कि सड़क के सर्वे में कोई भी पेड़ नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में सड़क बननी है उसका कुछ हिस्सा चमोली जिले में भी आता है। इसको देखते हुए सर्वे टीम ने जोशीमठ में डीएफओ एनबी शर्मा से भी मुलाकात की और सर्वे की स्थिति से अवगत कराया। 

सर्वे टीम ने लगाए चिनार के पौधे
सर्वे करने गई टीम ने सर्वे करने के साथ ही इस ट्रैक के प्रमुख पड़ावों जिलकोट, लास्पा, मिलम, आईटीबीपी, बीआरओ परिसर और बौद्ध मंदिर मिलम में चिनार के पौधे भी लगाए। रेंजर पूरन देउपा ने बताया कि पौधरोपण के दौरान बीआरओ चीफ विमल गोस्वामी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed