{"_id":"62f91443b68cc15b03590f13","slug":"independence-day-2022-tourist-huge-crowd-in-haridwar-on-weekend","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weekend: हरिद्वार में सैलानियों का उमड़ा सैलाब, हाईवे हुआ जाम, उमसभरी गर्मी ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weekend: हरिद्वार में सैलानियों का उमड़ा सैलाब, हाईवे हुआ जाम, उमसभरी गर्मी ने निकाला पसीना
Sun, 14 Aug 2022 09:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:00 PM IST
सार
बाहरी राज्यों के वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार को हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। सुबह 10 बजे तक हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे चलता रहा। मगर 10 बजे के बाद जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन
हरिद्वार में जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार के साथ 15 अगस्त का अवकाश होने कारण बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों के सैलानियों ने उत्तराखंड का रुख किया। हाईवे पर वाहनों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर किसी को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। दिन में तेज धूप और उमसभरी गर्मी के साथ जाम ने लोगों का पसीना निकाल दिया। यातायात पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार को हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। शंकराचार्य चौक से लेकर केबल पुल तक जाम लगा रहा। यात्रियों को जाम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार और 15 अगस्त को सरकारी पर्व का अवकाश होने के चलते दिल्ली, यूपी, नोएडा, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत आसपास के राज्यों व जिलों से लोग छुट्टी का आनंद लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे।
विज्ञापन
Weekend: मसूरी में होटल फुल, कमरा न मिलने से भटकते रहे पर्यटक, लगा लंबा जाम, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
सुबह 10 बजे तक हाईवे पर यातायात धीरे-धीरे चलता रहा। मगर 10 बजे के बाद जाम लगना शुरू हो गया। शंकराचार्य चौक से केबलपुल तक जाम लगा रहा। वहीं सप्तऋषि चौक से शांतिकुंज तक जाम में वाहन फंसे रहे। यात्रियों के वाहनों के शहर के प्रमुख मार्गों पर आने के कारण यहां पर भी जाम लगा गया।
आजादी का जश्न: टिहरी झील में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के लगाए जयकारे, देखें तस्वीरें
स्थिति यह हो गई कि गलियों में भी लोग जाम में फंस गए। ललतारो पुल से चंडी चौक पुल तक भी जाम से लोगों को जूझना पड़ा। वहीं वीकेंड के चलते शहर की सभी पार्किंग फुल रही। खड्डा पार्किंग में तो वाहन खड़ा करने के लिए जगह ही नहीं मिली। एसपी यातायात हिमांशु वर्मा ने बताया कि पुलिस यातायात को सुचारु बनाने में लगी रही।