{"_id":"62f92ba7a04f30539b533289","slug":"independence-day-2022-cm-pushkar-singh-dhami-congratulated-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है
Sun, 14 Aug 2022 10:38 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विज्ञापन
आजादी का जश्न: टिहरी झील में निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता के लगाए जयकारे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है। पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने एक लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत की हैं।
विज्ञापन
Independence Day: सीबीआई के डीएसपी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच और अधिकारी भी होंगे सम्मानित
उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है...
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। इसके तहत देहरादून में भव्य सैन्य धाम की स्थापना की जा रही है। उनकी सरकार, शहीद सैनिकों के परिवार, वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों, द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन, राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण के लिए काम कर रही है।