फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ind vs pakistan post match man post pakistan jindabad in facebook

युवक ने फेसबुक पर लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद, फिर भारतीयों को दी गाली

Tue, 20 Jun 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी Updated Tue, 20 Jun 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
Ind vs pakistan post match man post pakistan jindabad in facebook
facebook crime

घटना हरिद्वार की है और मामला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान से जुड़ा है। यहां एक सिरफिरे ने अपने फेसबुक पेज पर पहले पाकिस्तान जिंदाबाद लिख दिया। फिर भारतीयों को गाली देने पर उतारू हो गया। फिर मामला इतना तूल पकड़ा कि तनाव की स्थिति आ गई।

विज्ञापन


गांव बादशाहपुर के रहने वाले इफाजुल रहमान ने चैंपियनशिप ट्राफी में भारत को मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाली पोस्ट फेसबुक पर डाली। पोस्ट में भारतीय टीम पर भड़ास निकालते हुए गालियां लिखी है और एक वर्ग के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने काटा बवाल, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Ind vs pakistan post match man post pakistan jindabad in facebook
national flags of india and pak

आरोपी युवक के फेसबुक पोस्‍ट के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए। वे सीधे फेरुपुर चौकी पहुंच गए। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हिमांशु सैनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रदोह का केस दर्ज होना चाहिए, वरना आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इधर, मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed