{"_id":"6ad7787f14d204a1f30323c7","slug":"increasing-sales-of-local-products-dehradun-news-c-5-drn1043-1094927-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्योहारी सीजन के बिना भी बढ़ रही स्थानीय उत्पादों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्योहारी सीजन के बिना भी बढ़ रही स्थानीय उत्पादों की बिक्री
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के बिना भी बढ़ रही स्थानीय उत्पादों की बिक्री
- त्योहारों के सीजन और सरस मेलों से सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों की बिक्री में आई तेजी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्थानीय उत्पादों की बिक्री अब केवल त्योहारी सीजन तक सीमित नहीं है। अब बिना त्योहारी सीजन में भी लोग स्थानीय उत्पादों को खरीद रहे हैं और इसका उपयोग बढ़ रहा है। स्थानीय उत्पादों की शुद्धता, आसान उपलब्धता और केंद्र-राज्य सरकारों के द्वारा लगातार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से भी लोगों में स्थानीय उत्पादों के प्रति रुचि बढ़ रही है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों में आ रही जागरूकता इसका एक बड़ा कारण है। स्थानीय उत्पाद अपनी शुद्धता के कारण लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। वातावरण के प्रति अनुकूलता भी स्थानीय उत्पादों को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
त्योहारी सीजन ने महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) के बने उत्पादों की बिक्री बढ़ा दी है। त्योहारों में घरेलू उपयोग के सामान, सजावटी सामान और पूजा से संबंधित वस्तुओं की बिक्री तेज हो जाती है। राज्य के सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा इसी तरह के उत्पाद प्रमुखता से तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
अभी दिवाली के साथ-साथ अन्य त्योहार भी आने वाले हैं। सरकार सभी जिलों में सरस मेलों का आयोजन कर रही है और अभी दो राष्ट्रीय सरस मेलों का भी आयोजन होना है। इन सबमें लखपति दीदियों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी का अनुमान है। इससे महिला उद्यमियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।
-- -
कोट-
त्योहारी सीजन में सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों की बिक्री में तेजी आती है लेकिन अच्छी बात है कि लोगों में स्थानीय उत्पादों को लेकर जागरूकता और रुचि बढ़ रही है। इससे सामान्य सीजन में भी उत्पादों की अच्छी मांग बन रही है। - झरना कामठान, अपर सचिव, ग्राम्य विकास विभाग