फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income Tax team returned after 46 hours from Rajasthan Minister Rajendra Home

Income Tax Raids: राजस्थान के गृह राज्य मंत्री के घर से 46 घंटे बाद लौटी टीम, कोठी और फ्लोर मिल पर मारा छापा

Sat, 10 Sep 2022 11:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा।
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 11:08 AM IST
सार

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की आवास विकास कॉलोनी स्थित कोठी व रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट पर आयकर टीम ने छापा मारा था। यह कार्रवाई लगातार 46 घंटे तक चली। इस दौरान अधिकारी कोठी व मिल के अंदर डटे रहे।

विज्ञापन
Income Tax team returned after 46 hours from Rajasthan Minister Rajendra Home
आयकर टीम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के घर से 46 घंटे बाद आयकर टीम लौटी। अधिकारियों ने करीब 46 घंटे तक किसी को भी मंत्री के घर से बाहर नहीं निकलने दिया था जबकि जांच के दौरान फ्लोर मिल में काम जारी रहा।

विज्ञापन

 
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की कोठी व फ्लोर मिल पर पड़े आयकर के छापे के बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अधिकारी लौट गए। बता दें कि बुधवार सुबह सात बजे कई आयकर अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की आवास विकास कॉलोनी स्थित कोठी व रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट पर छापा मारा था। यह कार्रवाई लगातार 46 घंटे तक चली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...नई परेशानी: Uksssc की पांच परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब 52 हजार युवाओं को दोबारा करनी होगी परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारी कोठी व मिल के अंदर डटे रहे। इस दौरान मंत्री पुत्र मधुर यादव, भाई विजय पाल यादव, भतीजे आदेश व अभिषेक व इनके परिजनों में से किसी को बाहर नहीं आने दिया गया। हालांकि दिन में अधिकारियों का खानपान लेकर वाहन आते-जाते रहे। छापे की कार्रवाई को लेकर मीडिया कर्मियों को किसी तरह की सूचना उपलब्ध नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed