फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax team caught tds fraud in Tourism department uttarakhand

देहरादून: पर्यटन मुख्यालय में सामने आई टीडीएस गड़बड़ी, आयकर टीम ने किया सर्वे

Thu, 07 Mar 2019 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Income tax team caught tds fraud in Tourism department uttarakhand
पर्यटन विभाग के मुख्यालय पर जांच करती आयकर विभाग

पर्यटन मुख्यालय में टैक्स डिडक्टिड एट सोर्स (टीडीएस) की गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीमों ने मुख्यालय में सर्वेक्षण किया। दिनभर की जांच में कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अब विभाग इनकी जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


पर्यटन मुख्यालय में टीडीएस की करीब 16 लाख रुपये की डिमांड सामने आई थी। आयकर विभाग ने इसका नोटिस जारी किया तो मुख्यालय की ओर से आंकड़ों की दूसरी फाइल भेज दी गई। इस फाइल में प्रविष्टियों को परिवर्तित कर दिया गया था, जिसके बाद आयकर विभाग की डिमांड घटकर स्वत: 2.50 लाख रुपये पर आ गई थी।
विज्ञापन


इस गड़बड़ी की जांच पड़ताल के लिए बृहस्पतिवार को देहरादून टीडीएस रेंज की अपर आयकर आयुक्त शुमोना सेन के मार्गदर्शन में अपर आयुक्त टीडीएस अमनदीप कौर की टीम पर्यटन मुख्यालय में सर्वे के लिए पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से मोबाइल जब्त कर लिए। मौके से टीडीएस एंट्री से जुड़े तमाम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। अचानक आयकर विभाग की टीम को देखकर अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2007-08 से लेकर आज तक की जांच में 16 लाख रुपये की डिमांड सामने आई थी। अब आयकर विभाग की टीम सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल कर रही है।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए गए। अभिलेखों का कार्यालय के रिकॉर्ड से मिलान किया जाना अभी जारी रहेगा, जिनके परीक्षण के उपरांत ही पर्यटन विभाग द्वारा की गई टीडीएस की कटौती तय की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व काशीपुर में भी सिंचाई विभाग में टीडीएस की गड़बड़ी पर आयकर विभाग ने सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण में आयकर निरीक्षक संजीव सचदेवा, राकेश सिंह, मीना बिष्ट, देवेश्वरी पंवार, यतींद्र सिंह, धर्मेंद्र व रोविल सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed