फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Income tax raid in kotdwar

उत्तराखंड: यहां पहली बार पहुंची इनकम टैक्स की टीम, छापा मारते ही मच गया हड़कंप

Tue, 13 Mar 2018 10:30 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Mar 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid in kotdwar
income tax

आयकर विभाग के सर्वे से लैंसडौन और दुगड्डा में हड़कंप मच गया। पहाड़ में पहली बार आयकर विभाग ने टैक्स चोरों पर शिकंजा कसना शुरू किया है। मंगलवार को दो व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सर्वेक्षण शुरू हुआ। सर्वे में आयकर विभाग को दोनों ही जगह बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली हैं। खबर लिखे जाने तक आयकर की कार्रवाई जारी थी।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देशों पर आयकर की दो टीमें सुबह करीब नौ बजे दुगड्डा, कोटद्वार जबकि एक टीम लैंसडौन पहुंची। टीम ने रेवाइन पैलेस एंड होटल और श्रीराम मार्बल ट्रेडर्स का सर्वेक्षण शुरू किया।
विज्ञापन


यहां पहली बार आयकर विभाग की टीम को देखकर हड़कंप मच गया। विभाग ने यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसी प्रकार, आयकर की एक टीम आइटा रिजॉर्ट और आइटा फिलिंग स्टेशन पहुंची। टीम ने यहां से भी अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Income tax raid in kotdwar

देर रात तक आयकर विभाग की सर्वे की कार्रवाई चल रही थी। आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक दोनों ही व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। अभी कार्रवाई जारी है, जो बुधवार तक पूरी होने की उम्मीद है।

इसके बाद ही तय होगा कि दोनों व्यवसायियों ने कितने रुपये के कर की चोरी की। मुख्य आयकर आयुक्त प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पहली बार पहाड़ के दुर्गम इलाकों तक आयकर विभाग पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed