फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inclusion provides a rich and diverse educational experience for students

Dehradun News: छात्रों के लिए समृद्ध और विविधतापूर्ण शिक्षा अनुभव देती है समावेशिता

Thu, 14 Nov 2024 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Inclusion provides a rich and diverse educational experience for students
स्वयंसेवी संस्था लतिका की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक होटल में समावेशी स्कूल राउंड टेबल का आयोजन किया गया। इसमें 30 स्कूल के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने समावेशी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियों पर विचार किया।
विज्ञापन




वक्ताओं ने शिक्षक प्रशिक्षण, स्कूल के बुनियादी ढांचे और संस्कृति की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि समावेशिता न केवल दिव्यांग बच्चों के लिए फायदेमंद है, बल्कि सभी छात्रों के लिए एक समृद्ध और विविधतापूर्ण शिक्षा अनुभव प्रदान करती है। नई दिल्ली के एक केवि की प्रधानाचार्या और राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार विजेता चारु शर्मा ने कहा कि शिक्षकों व स्कूल चलाने वालों के प्रयास से एक समावेशी वातावरण बनाया जा सकता है, जो न केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए फायदेमंद है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी सहानुभूति और संवेदनशीलता का विकास करता है।
विज्ञापन


संचित खन्ना ने कहा की स्कूल अगर हमारी जरूरत के मुताबिक खुद बदलकर हमें शिक्षा दे तो हर कोई छात्र प्रगति कर सकता है। यूनाइटेड किंगडम से आईं निकोला टांसले ने समावेशी शिक्षा पर वैश्विक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed