फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Incidents of atrocities on Dalits increased: Tamta

भाजपा सरकार में उत्तराखंड में दलितों के खिलाफ उत्पीङन की घटनाएं बढी है-- प्रदीप टम्टा (पूर्व सांसद)

Mon, 12 Sep 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Incidents of atrocities on Dalits increased: Tamta
भाजपा सरकार में उत्तराखंड में दलितों के खिलाफ उत्पीङन की घटनाएं बढी है-- प्रदीप टम्टा (पूर्व सांस? - फोटो : MUSSOORIE
पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है। उत्तरकाशी में दलित युवती के साथ दुष्कर्म और अल्मोड़ा में दलित की हत्या कर दी गई है। शासन दलितों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि एक सप्ताह में उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में दलितों के साथ दो घटनाएं हुईं, लेकिन शासन ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कहा नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई, लेकिन शासन-प्रशासन के साथ ही समाज के अंदर भी कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी। दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करने में गंभीरता नहीं दिखाई। पूर्व सांसद ने भर्ती घोटाले को लेकर कहा कि कांग्रेस लगातार भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन प्रदेश की सरकार भ्रष्ट अधिकारियों और राजनेताओं को बचाने का काम कर रही।
विज्ञापन

कहा कि बैकडोर से नौकरियों की बंदरबांट हो रही है। चहेतों को नौकरी दी गईं, जो राज्य के युवाओं के साथ अन्याय है। कहा कि भर्ती घोटाले में चाहे जितना भी बड़ा रसूखवाला शामिल हो, सभी के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। कहा कि भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच बहुत जरूरी है। कहा कि मुख्यमंत्री सीबीआई जांच से क्यों बच रहे है, क्या सरकार भर्ती घोटाले में किसी राजनेता या नौकरशाह को बचाने का काम कर रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सामाजिक कार्यकर्ता जबर सिंह वर्मा और रूपचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed