फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Uttarakhand, 23,000 small-scale industries have created 1.8 lakh jobs

Dehradun News: उत्तराखंड में 23 हजार लघु उद्योगों से 1.8 लाख रोजगार हुए सृजित

Tue, 03 Feb 2026 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
In Uttarakhand, 23,000 small-scale industries have created 1.8 lakh jobs
-राज्यसभा में सांसद महेंद्र भट्ट के सवाल का मंत्री ने दिया जवाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यसभा में सांसद महेंद्र भट्ट के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में 23 हजार लघु उद्योगों से 1.8 लाख रोजगार सृजित हुए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बड़ी संख्या में लाभ दिया गया है।
राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे ने बताया कि वित्त वर्ष 2008-09 से संचालित इस योजना में 27 जनवरी 2026 तक प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में 23,611 सूक्ष्म उद्यमों को 459.78 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी, सब्सिडी के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। योजना के तहत पूरे देश में विविध उद्योगों जैसे कृषि खाद्य प्रसंस्करण, वन्य-आधारित उद्योग, हस्तनिर्मित कागज और फाइबर, खनिज आधारित, पॉलिमर तथा रसायन, ग्रामीण इंजीनियरिंग और जैव तकनीक, सेवाएं एवं वख में सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान की जाती है। पीएमईजीपी के तहत उत्तराखंड में अनुमानित 1.81 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य सवाल के जवाब में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि योजना के आरंभ के बाद से सात जनवरी 2026 तक उत्तराखंड में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना यानि पीएमजेजेबीवाई 1,917,245 लोग पंजीयन करा चुके हैं, जिसमें कुल 134.56 करोड़ का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना यानि पीएमएसबीवाई के अंतर्गत कुल 5,624,440 पंजीयन किए गए हैं और 22.70 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed