फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In this, informative and inspirational films were shown

Dehradun News: बच्चाें को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
In this, informative and inspirational films were shown
Iअमर उजाला के बाल फिल्म महोत्सव में बच्चों ने देखीं प्रेरणादायक फिल्मेंI
विज्ञापन




अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विभिन्न स्कूलों में बाल फिल्म महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक फिल्में दिखाई गईं। फिल्मों से विद्यार्थियों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।



साथ ही बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, दैनिक जीवन में अच्छा व्यवहार करने और नित्य अखबार पढ़ने के फायदे भी बताए गए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुनवाला प्रथम में 28 बच्चों ने महोत्सव में हिस्सा लिया। कक्षा पांच से शालू सक्षम, कक्षा चार से सुमित और कक्षा तीन से देवांश को पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापिका इंदु बलूनी, शारदा शर्मा, दीप्ति सुंदरियाल आदि मौजूद रहे। दूसरे शो में राजकीय प्राथमिक विद्यालय तुनवाला द्वितीय के 26 बच्चों ने प्रेरणादायक फिल्में देखीं। इस दौरान कक्षा एक से दानिश, कक्षा तीन से इशिका, कक्षा पांच से पिंकी यादव और नैंसी को सम्मानित किया गया। शिक्षिका सीमा खंडूरी और चंद्रकांता भट्ट मौजूद रहीं।
विज्ञापन


तीसरा शो राजकीय प्राथमिक विद्यालय शमशेरगढ़ में हुआ। यहां 55 बच्चों ने हिस्सा लिया। कक्षा पांच से अमरीश पाल, कक्षा चार से अमित पाल और कक्षा दो से आयुष शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक सोमा शाह, सहायक अध्यापक ममता जोशी, रेखा फर्स्वाण, विदेश अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed