{"_id":"5ed775789b93393f3c3b2808","slug":"in-this-corona-pandemic-situation-record-electricity-production-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : कोरोना संकट में रिकार्ड बिजली उत्पादन, मोहम्मदपुर जलविद्युत परियोजना ने किया 5.895 एमयू का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : कोरोना संकट में रिकार्ड बिजली उत्पादन, मोहम्मदपुर जलविद्युत परियोजना ने किया 5.895 एमयू का उत्पादन
Wed, 03 Jun 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity
- फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना के इस संकट में उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) के जलविद्युत गृहों मेें रिकार्ड बिजली उत्पादन किया है। खासकर मोहम्मदपुर और खटीमा जल विद्युत गृहों ने अपने स्थापना के बाद से अब तक सबसे अधिक उत्पादन किया है।
विज्ञापन
यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि 9.1 मेगावाट के हरिद्वार स्थित मोहम्मद जल विद्युत गृह ने मई 2020 में 5.895 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया है। इससे पहले परियोजना का सबसे अधिक उत्पादन 5.824 था। इसी प्रकार ऊधमसिंह नगर शारदा नदी पर स्थित 41.4 मेगावाट क्षमता के खटीमा जल विद्युत परियोजना में भी अपने स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
मई में परियोजना में 24.139 मिलियन यूनिट का उत्पादन किया है। इससे पहले सबसे अधिक उत्पादन 23.828 मिलियन यूनिट रहा है। निगम के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने विपरीत परिस्थितियों में इस रिकार्ड उत्पादन का श्रेय कर्मचारियों और अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन