फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the memory of Tiladi rebellion, the state is on strike today.

तिलाड़ी विद्रोह की याद में प्रदेशभर में धरना प्रदेश आज

Mon, 30 May 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
In the memory of Tiladi rebellion, the state is on strike today.
राज्य के आंदोलनकारी, विपक्षी दलों एवं जन संगठन सोमवार (आज) को तिलाड़ी विद्रोह की याद में प्रदेश भर में जुलूस, प्रदर्शन और संगोष्ठी कर आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम देहरादून, चमियाला, पौड़ी, भवाली, रामगढ़, रामनगर, बागेश्वर, अल्मोड़ा, श्रीनगर, थलीसैंण, रुद्रप्रयाग, टिहरी, मुंसियारी, उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर समेत कई जगहों पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन कार्यक्रमों द्वारा तिलाड़ी विद्रोह के शहीदों की याद में राज्य की वर्तमान स्थिति और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। साथ ही सही में जनता का विकास हो, इसको लेकर सरकार के सामने मांगें रखी जाएंगी। बताया कि कार्यक्रमों के जरिए अतिक्रमण हटाने के नाम पर या विकास परियोजनाओं के नाम पर किसी भी परिवार को बेघर न करनेे, उत्तराखंड में चकबंदी और स्थानीय विकास के लिए भू कानून लागू करने, वन अधिकार कानून को अमल में लाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बड़ी परियोजनाओं को दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म करने, बिना कोई शर्त सभी के लिए राशन उपलब्ध करने की भी मांग की जाएगी। प्रेस वार्ता को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव समर भंडारी, उत्तराखंड महिला मंच की संयोजक कमला पंत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस सचान और चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed