फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the last 10 years, the Central Government has made

Dehradun News: अल्पसंख्यक महिलाओं ने पीएम मोदी का अदा किया शुक्रिया

Wed, 06 Mar 2024 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
In the last 10 years, the Central Government has made
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इन योजनाओं का अल्पसंख्यक महिलाओं ने लाभ उठाया जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। यासमीन आलम खान की अगुआई में मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अल्पसंख्यक मोर्चों की ओर से शुक्रिया मोदी जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ताैर पर शामिल हुए दर्जाधारी मंत्री विश्वास डाबर ने सभी महिलाओं का सम्मान किया। यहां यासमीन ने कहा, आगामी चुनाव में भी हम अपने मतों से प्रधानमंत्री को समर्थन देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि आज देश स्वर्णकाल में विकसित होने की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कांग्रेस के जसपाल सिंह, सोनू, दानिश कुरैशी, गुलफाम, रजिया खान और इकबाल समेत कई और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दाैरान अनिश गाैड़, राजेंद्र ढिल्लों, प्रदीप कुमार, देवेंद्र पाल मोंटी, अंकुर जैन आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन








Iभाजपा महिला मोर्चा ने निकाली नारी शक्ति स्कूटी रैलीI



भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व मोर्चे की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने किया। स्कूटी रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, कैंट विधायक सविता कपूर, राज्य मंत्री मधु भट्ट, विनोद उनियाल और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने झंडी दिखाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed