फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In the Durga Puja pandal in the city, after adorning the

Dehradun News: परूलिया के कलाकारों ने बिखेरी छऊ नृत्य की छटा

Mon, 23 Oct 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the Durga Puja pandal in the city, after adorning the
Iपंडाल में मां दुर्गा का श्रृंगार कर हुई संधि पूजाI
विज्ञापन




शहर में दुर्गा पूजा पंडाल में मां का श्रृंगार कर शाम को संधि पूजा की गई। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति भी दी। पंडाल में परूलिया के कलाकारों ने छऊ नृत्य की छटा को दर्शाया।



बंगाली लाइब्रेरी में दुर्गा पूजा महोत्सव पर मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार कर आरती की गई। भक्तों ने अष्टमी तिथि समाप्त होकर नवमी तिथि के आरंभ होने पर संधि पूजा की। रायपुर दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महाअष्टमी पूजा की। यहां भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। उत्तरायण काली बाड़ी में मां का भव्य श्रृंगार कर शाम को संधि पूजा की गई। नृत्यनाटिका आयोजित की गई। कलुमल धर्मशाला में दुर्गा पूजा महोत्सव पर मां दुर्गा की आरती की गई। शाम को कलाकारों ने नृत्य पर सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन








Iराजेश प्रदेश प्रभारी, विजय बने प्रदेश अध्यक्षI



अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति की प्रदेश, जिला और महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें राजेश नौटियाल प्रदेश प्रभारी, विजय जोशी प्रदेश अध्यक्ष, राजगीता शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए। वहीं जिला कार्यकारिणी में अनुराग गौड़ जिलाध्यक्ष, शक्ति सागर उपाध्यक्ष, संजय महासचिव, आशीष सचिव नियुक्त किए गए। महानगर कार्यकारिणी में प्रवीण नवानी महानगर अध्यक्ष, गोपाल शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, देवाशीष को महानगर महासचिव नियुक्त किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि एक जनवरी से भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








Iनिबंध लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभागI



उर्शिला यूथ फाउंडेशन हाथीबड़कला की ओर से राजकीय विद्यालय में निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने दीपावली महत्व पर निबंध लिखा। इसमें माॅडर्न हाई स्कूल, सोफिया हाईस्कूल के साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मनप्रीत कौर, रमनप्रीत कौर, अरुण ठाकुर, आदित्य खरोला, गोपाल सिंह, जबर सिंह, राजीव ठाकुर आदि मौजूद रहे।







Iपौधों में लगाए ट्री गार्डI



क्लेमेंटटाउन में हरेला पर्व में लगाए गए पौधों से ट्री गार्ड निकालकर छोटे पौधों में लगाए गए। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सचिव महेश पांडे ने कहा कि दशहरा और दीपावली पर वायु और ध्वनि प्रदूषण करने वाली आतिशबाजी से बचें। इससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इस मौके पर पुष्कर सिंह, कुशाल रावत, लक्ष्मण रावत, पुरुषोत्तम यादव, धर्मवीर, हर्ष गोविंद आदि मौजूद रहे।




I
I

I
I

Iहनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंकाI



शहर में चल रहे रामलीला मंचन में रविवार को रावण-अंगद और हनुमान-मेघनाथ संवाद हुआ। लंका दहन की लीला का मंचन किया गया।



टिहरी नगर के अजबपुर मैदान में चल रही रामलीला में आठवें दिन की शुरूआत अंगद-रावण मंचन के साथ हुई। इसमें रावण के दरबार में शांतिदूत के रूप में पहुंचे अंगद ने सीता माता को वापस करने की सलाह दी। लेकिन रावण को सलाह समझा में नहीं आई। तब अंगद ने रावण के दरबार में पैर जमाकर चुनौती दी कि यदि दरबार में कोई मेरा पैर हटा देगा तो श्रीराम की सेना बिना युद्ध किए खाली हाथ लौट जाएगी। लेकिन कोई भी वीर अंगद का पैर तक नहीं हिला पाया। अंत में जब रावण उठता है तो अंगद पैर हटाकर कहते हैं कि मेरे पैर क्यों पकड़ते हो, जाकर श्रीराम का चरण पकड़ो तो कल्याण होगा। इसके बाद रावण हनुमान संवाद के बाद लंका दहन का मंचन किया गया। वहीं, पर्वतीय रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को सेतु-बंध, विभीषण-राम मैत्री और अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed