{"_id":"63e3ff38508099e2ad0efa31","slug":"in-suspicious-circumstances-the-teacher-died-by-consuming-poisonous-substance-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-73035-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: संदिग्ध हालात में शिक्षिका ने विषैला पदार्थ खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: संदिग्ध हालात में शिक्षिका ने विषैला पदार्थ खाकर जान दी
विज्ञापन
पुलिस चौकी बाजार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका ने विषैला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के भाई ने बहनोई और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर प्लॉट हथियाने के लिए मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर जिले के चांदपुर स्थित मोहल्ला कटकोई निवासी निगहत का विवाह विकासनगर बाजार निवासी सआदत अली के साथ हुआ था। निगहत चांदपुर में सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर सेवारत थी। मंगलवार देर शाम निगहत ने विषैला पदार्थ खाकर जान दे दी। निगहत की मौत की सूचना पर विकासनगर पंहुचे उसके भाई जुबैर ने मृतका के पति सआदत अली और ससुराल पक्ष के कई अन्य सदस्यों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया।
तहरीर में जुबैर ने कहा कि मृतका ने अपने पैसे से चांदपुर और विकासनगर में प्लॉट खरीदे थे। जिन्हें अपने नाम कराने के लिए उनका पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार दबाव बना रहे थे। इसी को लेकर वह निगहत के साथ मारपीट और अभद्रता भी कर रहे थे। जुबैर ने कहा कि जान देने से पहले शिक्षिका ने फोन कर कहा था कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके भाई को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।