फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Roadways buses Online booking Start soon Like Indian Railways

Uttarakhand Lockdown: रेलवे की तर्ज पर रोडवेज बसों की भी जल्द शुरू हो सकती है ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 04 Apr 2020 12:17 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Roadways buses Online booking Start soon Like  Indian Railways

रेलवे की तर्ज पर अब उत्तराखंड में रोडवेज प्रबंधन भी बसों की ऑनलाइन बुकिंग की योजना पर काम कर रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के मद्देनजर फिलहाल वॉल्वो समेत सभी बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर रोक लगाई गई है लेकिन अब जबकि रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत कर दी है तो रोडवेज प्रबंधन बसों की ऑनलाइन बुकिंग किए जाने की योजना पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही शासन से सुझाव मांगा जाएगा उम्मीद है यदि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 15 अप्रैल से लॉकडाउन में ढील दी जाती है तो एक दिन पूर्व बसों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विंडो खोली जा सकती है। बता दें कि फिलहाल कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते बसों की ऑनलाइन बुकिंग ठप कर दी गई है ।

विज्ञापन

महाप्रबंधक दीपक जैन का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग को लेकर फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन इस संबंध में जल्द ही शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा।

यदि राज्य सरकार केंद्र द्वारा सरकार की ओर से लॉकडाउन में छूट भी दी जाती है और बसों के संचालन की अनुमति जाती है तो 14 अप्रैल से बसों की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत की जा सकती है।

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लागू लॉकडाउन की वजह से राज्यभर में 1634 बसों का संचालन पूरी तरह से ठप है और तमाम बसें वर्कशॉप व तमाम डिपो में खड़ी कर दी गई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed