{"_id":"65526b2b4ec0c5b8330b1f04","slug":"in-future-people-of-gokulwala-jeevangarh-and-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-286512-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गोकुलवाला, जीवनगढ़ और भोजावाला में नहीं रहेगा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गोकुलवाला, जीवनगढ़ और भोजावाला में नहीं रहेगा पानी का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iघरों में जोड़े जा रहे नए कनेक्शन, नवंबर माह के अंत तक पूरा होगा काम
I
भविष्य में गोकुलवाला, जीवनगढ़ और भोजावाला गांव के लोगों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इन गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत नई पेयजल योजना बिछाई गई है। इन दिनों नई लाइन से घरों के कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। इस योजना से करीब दो हजार परिवार लाभांवित होंगे। विकासनगर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 40 साल पुरानी पेयजल लाइन से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त थीं। आबादी बढ़ने से पुरानी और जर्जर लाइनें पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं कर पा रही थीं। खासकर गर्मियों में गांवों में पानी का संकट खड़ा हो जाता था। लोगों को इधर-उधर से पानी ढोना पड़ा था। स्थानीय निवासी सुरेश पंवार, राजेश कुमार, राजेंद्र पाल का कहना है कि वर्तमान में घरों में पुरानी लाइनों से आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है।
Iनई योजना से जुड़ने पर पानी की किल्लत होगी दूरI
नई लाइन बिछा दी गई है। करीब 2 हजार नए कनेक्शन होने हैं। इनका काम तेजी से किया जा रहा है। नवंबर माह के अंत तक सभी घरों में नई लाइन के कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। फिलहाल पुरानी लाइन से पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
रमेश गर्ब्याल, सहायक अभियंता, जल संस्थान