फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Dhakrani, five teachers are responsible for the education of 240 students.

Dehradun News: ढकरानी में पांच शिक्षकों पर 240 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का जिम्मा

Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
In Dhakrani, five teachers are responsible for the education of 240 students.
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकरानी शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। यहां शिक्षकों के तीन पद खाली चल रहे हैं। इसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दूसरे विषयों के शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा करवा रहे हैं। आधा-अधूरा ज्ञान मिलने से छात्रों को आगामी परीक्षा की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र संख्या 240 है। इनकी पढ़ाई का जिम्मा मात्र पांच शिक्षकों के भरोसे है। इन शिक्षकों में एक के पास प्रभारी प्रधानाचार्य का भी जिम्मा है। ऐसे में उन्हें बच्चों की पढ़ाई के साथ ही विद्यालय से संबंधित कामकाज पूरे करने के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालयों में आवाजाही करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। विद्यालय प्रबंधन शिक्षा विभाग से कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग कर चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों की कमी से छात्रों को अपने विषयों की पढ़ाई स्वयं करनी पड़ रही है। या फिर दूसरे विषयों के शिक्षक अपना थोड़ा बहुत समय निकालकर पाठयक्रम पूरा करा रहे हैं। कहा कि विभाग को परीक्षा से पहले विद्यालय में शिक्षक तैनात कर देने चाहिए। प्रभारी प्रधानाचार्य सुषमा रानी ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति की मांग शिक्षा विभाग से की जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर विनिता नेगी कठैत ने बताया कि विभाग से शिक्षकों की मांग की जा चुकी है। उम्मीद है कि शीघ्र ही विद्यालय को शिक्षक मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed