फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Bairagiwala, two groups of villagers clashed in the presence of the investigation team.

Dehradun News: बैरागीवाला में जांच टीम की मौजूदगी में ग्रामीणों के दो पक्ष आपस में भिड़े

Sun, 20 Oct 2024 05:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
In Bairagiwala, two groups of villagers clashed in the presence of the investigation team.
ब्लॉक क्षेत्र की बैरागीवाला ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए पंचायत राज विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बैरागीवाला में लगाई गई स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे व मनरेगा के तहत कराए गए नाला, पुश्ता, तीन सड़कों और शौचालय के निर्माण में धांधली की शिकायत विनोद, राजेश आदि ग्रामीणों ने की थी। शनिवार को डीडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। टीम ने सभी कार्यों की वास्तविक स्थिति व गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान एक सड़क की नपाई के दौरान ग्रामीणों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट का कहना था कि सड़क ग्राम पंचायत ने नहीं बनाई है। जबकि दूसरा गुट यह दावा कर रहा था कि सड़क का निर्माण पंचायत के माध्यम से ही कराया गया है। आपसी नोकझोंक बढ़ता देख मौके पर मौजूद सहसपुर पुलिस ने दोनों गुटों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एडीओ कृपाराम जोशी ने बताया कि डीडीओ शिकायत की जांच कर रहे हैं। जांच के उपरांत पंचायत राज विभाग के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed