फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   In Amar Ujala's event 'Brand Strategist', tips were given

Dehradun News: मल्टीनेशनल कंपनियों की चेन के बीच खुद को ब्रांड बनाने के टिप्स बताए

Wed, 11 Oct 2023 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
In Amar Ujala's event 'Brand Strategist', tips were given
Iहोटल रमाड़ा में व्यावसायिक ब्रांड स्ट्रेटेजिस्ट मीट में विशेषज्ञों ने रखे विचारI
विज्ञापन




राजधानी के रिटेल व्यवसायियों को अमर उजाला के आयोजन ‘ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट’ में खुद को ब्रांड के रूप में स्थापित करने के टिप्स दिए गए। रिटेल व्यवसायियों ने प्रतिभाग कर ब्रांडिंग के सभी तरीकों को समझा और अनुभव साझा किए। प्रमुख वक्ता अतहर महमूद ने मल्टीनेशनल कंपनियों की चेन के बीच खुद का बाजार स्थापित करने के टिप्स बताए।



चकराता रोड स्थित होटल रमाडा में बुधवार शाम रिटेल व्यवसाय के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट का आयोजन हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह से युवा ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये रिटेल व्यवसाय के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। रीजनल बाजार के रिटेलर साथियों को अपने कारोबारी माहौल और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार बदलना होगा। आवश्यकता अपने कंज्यूमर से निरंतर संवाद बनाए रखने की है। बताया कि ब्रांड बिल्डिंग करने के लिए रिटेलर खुद को ग्राहकों से जुड़कर उन्हें अपने प्रोडक्ट की खूबियों के साथ ही फर्म की प्रतिष्ठा के बारे में भी बताएं।
विज्ञापन


बताया कि सेक्टर कोई भी हो प्रिंट मीडिया या इंटरनेट आदि साधनों का प्रयोग कर नई पीढ़ी के ग्राहक आसानी से रिटेलर तक पहुंच जाते हैं। इसलिए रिटेलर को अपनी सप्लाई चेन, डिजिटल पेमेंट की सुविधा और सेल्स करने वालों को ट्रेनिंग देनी होगी, इससे बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iअमर उजाला है मंचI



विशेषज्ञ ने बताया कि शहर के भरोसेमंद दुकानदार उपभोक्ताओं की पसंद बनने के लिए बिक्री के तौर तरीकों में बदलाव लाएं। अमर उजाला शहर के रिटेलर को दीपावली, होली समेत सभी प्रमुख अवसरों पर मौके प्रदान करता है। इसमें रिटेल व्यवसायियों को ग्राहकों से सीधा जुड़ने का मौका मिलता है।






Iप्रमुख कारोबारियों को किया सम्मानितI

व्यवसायिक ब्रांड स्ट्रेटेजिक मीट में पांच प्रमुख कारोबारियों को सम्मानित किया गया। सुविधा स्टोर से गर्वित गुप्ता, दर्शन लाल एंड संस स्टोर से अंशुमन अग्रवाल, रेनको मोडयूलर से उज्ज्वल अग्रवाल, स्पर्श गुलाटी, स्मार्ट टेक से उमेश कनौजिया को सम्मानित किया। अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेई ने इन सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed