फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Important news for pensioners

पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर, जल्दी जाएं बैंक, नहीं तो पेंशन होगी निरस्त

Fri, 02 Aug 2019 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Aug 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Important news for pensioners
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

वृद्धा, दिव्यांग समेत विभिन्न पेंशनों के लिए दिए गए गलत बैंक खातों पर समाज कल्याण विभाग सख्त हो गया है। विभाग की ओर से पेंशनधारकों को जारी किए जा रहे नोटिस में स्पष्ट हिदायत दी गई है कि अपना अपडेट खाता नंबर दें।

विज्ञापन


यदि खाता जल्द अपडेट नहीं दिया तो पेंशन निरस्त हो सकती है। दरअसल, जुलाई में समाज कल्याण विभाग ने वृद्ध, दिव्यांग, किसान समेत पेंशन भेजी थी। इनमें से देहरादून जिले में 350 पेंशनधारकों के गलत खाते निकले।

विज्ञापन

कई के खाता नंबर अधूरे

इसमें 150 वृद्धा, 120 विधवा, 60 दिव्यांग और 20 किसानों की पेंशन हैं। इनमें से कई ने जहां अपडेट खाता नंबर नहीं दिए हैं जबकि कई के खाता नंबर अधूरे हैं। इसकी वजह से महीनों से कई पेंशन नहीं मिल रही है। आधे से ज्यादा पेंशनर तो ऐसे हैं जिन्हें करीब एक साल से भी अधिक समय से पेंशन नहीं मिली है। इस पर विभाग ने पेंशनरों को अंतिम नोटिस जारी किया है।

‘जिन पेंशनधारकों ने पेंशन में गलत बैंक खाता दिया है उनसे अपील है कि जल्द अपना अपडेट खाता विभाग को दें। अन्यथा पेंशन निरस्त करने की कार्रवाई को बाध्य होना पड़ेगा।
-जीत सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed