फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Immense possibilities for development of Yoga and

योग और आयुर्वेद के विकास की प्रदेश में अपार संभावनाएं : जोशी

Mon, 06 May 2024 03:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Immense possibilities for development of Yoga and

विज्ञापन
देवभूमि को वेलनेस का हब बनाने और योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ 9वें दिन रविवार को दून योग महोत्सव संपन्न हो गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि योग महोत्सव का आयोजन राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



मंत्री गणेश जोशी ने योग पीठ की ओर से योग के प्रचार-प्रसार किए जाने की सराहना की। कहा, राज्य में योग और आयुर्वेद के विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार और जनता मिलकर सामूहिक प्रयास करें तो सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने दून योग पीठ के संस्थापक आचार्य डाॅ. बिपिन जोशी और पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्या नमिता ममगाई की मौजूदगी में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रोफेसरों, योग शिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस दौरान श्रीगुरु रामराय विवि के योग विभागाध्यक्ष डाॅ. कंचन थपलियाल, डाॅ. अनिल थपलियाल, डाॅ. एसपी रयाल, डाॅ. बिजेन्द्र सिंह, योगाचार्य दीपिका खंतवाल, योगाचार्य रागनी गुरुंग, योगाचार्य अंकुश नयाल, डीडी कॉलेज की योग विभागाध्यक्ष डाॅ. मीनाक्षी, डाॅ. राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed