फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Immediately fix the roads damaged by the pipeline: Munna

पाइप लाइन से क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों को तुरंत करें ठीक: मुन्ना

Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Immediately fix the roads damaged by the pipeline: Munna
तेलपुरा रोड पर पानी की लाइन डालने की कार्रवाई का निरीक्षण करते विधायक मुन्ना सिंह चौहान। - फोटो : VIKAS NAGAR
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने क्षेत्र के गांवों में चले रहे पैरी अर्बन पेयजल योजना के निर्माण के तहत डाली जा रही पाइप लाइन से क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना निर्माण में जुटे अधिकारियों से बरसात के पहले ही क्षतिग्रस्त होने वाली सभी सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नागरिकों को सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा तो अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ बादामावाला, पृथ्वीपुर, तेलपुर आदि गांवों में चल रहे पैरी अर्बन पेयजल योजना के निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। बताते चलें कि योजना के तहत डाली जा रही पाइप लाइन के कारण व्यापक स्तर पर सड़कों व कुछ हाल के दिनों में बनकर तैयार हुई सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है। उधर बरसात का मौसम नजदीक होने के चलते ग्रामीण खराब सड़कों से समस्या उत्पन्न होने की शिकायत भी विधायक से कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि अधिकारी व निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार जरूरत के हिसाब से ही सड़कों की खुदाई कराएं। इसके अलावा जिन स्थानों पर काम पूरा हो रहा है, वहां तुरंत सड़क को ठीक करने की कार्रवाई भी शुरू करें। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को आवाजाही में परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप सैनी, अवर अभियंता मीनाक्षी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस गुंसाई, सहायक अभियंता मनोज बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, पुष्पेंद्र सैनी, प्रीतम तोमर, रोशन नेगी, नरेंद्र तोमर, जितेंद्र रिंकू, सुरेश चौहान, नीरज ठाकुर, राजेश बलूनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed