{"_id":"64039e90a583db788a016587","slug":"imlakh-brothers-made-accused-dehradun-news-c-5-drn1037-94844-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake Doctor Case: पुलिस ने इमलाख के दो और भाइयों को बनाया आरोपी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fake Doctor Case: पुलिस ने इमलाख के दो और भाइयों को बनाया आरोपी, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 05 Mar 2023 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:49 PM IST
सार
इस मामले में पुलिस अब तक 14 फर्जी डॉक्टरों और इमलाख व उसके एक भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस प्रिंटिंग प्रेस में वह डिग्रियां छापता था, उसे भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में इमलाख
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी डॉक्टर मामले में मुख्य आरोपी इमलाख के दो और भाइयों को पुलिस ने आरोपी बनाया है। इनमें से एक इमलाख के कॉलेज में पीआरओ था जबकि दूसरा लोगों को फर्जी डिग्रियां डाक के माध्यम से भेजता था। पुलिस जल्द इन दोनों को भी गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अब तक 14 फर्जी डॉक्टरों और इमलाख व उसके एक भाई को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस प्रिंटिंग प्रेस में वह डिग्रियां छापता था, उसे भी सील कर दिया गया है। इस प्रेस की मशीनों को भी पुलिस शुक्रवार को देहरादून लेकर आई थी।
विज्ञापन
अब जांच में सामने आया है कि इस पूरे काम में इमलाख और उसके तीनों भाई शामिल थे। इनमें से सद्दाम और आसिफ को भी आरोपी बनाया गया है। सद्दाम जनसंपर्क अधिकारी यानी पीआरओ का काम देखता था। जबकि, आसिफ के जिम्मे फर्जी डिग्रियों को रजिस्ट्री करने काम था। एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि जल्द ही इन दोनों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन