फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ima pop december 2018 prize distribution ceremony

आईएमए पीओपी: कमांडेंट प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में कैडेट्स को मिले मैडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट

Wed, 05 Dec 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Dec 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
ima pop december 2018 prize distribution ceremony
आईएमए में बुधवार को अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की गई - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से कड़ा प्रशिक्षण लेने के बाद सेना में अफसर बनने जा रहे जेंटलमैन कैडेट्स को बुधवार को उनकी मेहनत का इनाम मिला। आईएमए में पासिंग आउट कोर्स 143 रेगुलर और 126 टीजीसी कोर्स की अवार्ड सेरेमनी ऐतिहासिक छत्रपाल ऑडिटोरियम में हुई। इसमें कैडेट्स को विभिन्न मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिए गए। इस टर्म में सैंगरो कंपनी को चैंपियन और भगत बटालियन को अव्वल दर्जा हासिल हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को आईएमए में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा का मूलमंत्र दिया। साथ ही भावी सैन्य अफ सरों को विभिन्न उत्कृष्टता पुरस्कार दिए। कमांडेंट ने किसी भी परिस्थिति से सामना करने, बदलाव को आत्मसात करने और तकनीक में दक्षता हासिल करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि युद्धभूमि में कोई ‘रनरअप’ नहीं होता। हमेशा आगे बढ़ने और जीतने की भावना के साथ सेना के सम्मान को बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि अपने भीतर की मजबूती को पहचानों। रामायण के हनुमान और महाभारत के अर्जुन की तरह बनों। भारतीय सेना के योद्धाओं की कहानियां भरी पड़ी हैं। आपको उनकी तरह बनना है। आठ दिसंबर को आईएमए की पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा। इसमें इस बार 440 कैडेट्स पासआउट होंगे। इनमें 357 भारतीय और 83 विदेशी कैडेट्स शामिल हैं। उप सेना प्रमुख ले. जन. देवराज अन्बु परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


यूटीयू वीसी ने दिए सर्टिफिकेट
आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान विदेशी कैडेटों को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से मिलिट्री स्टडीज में डिप्लोमा कराया जाता है। बुधवार को हुई अवार्ड सेरेमनी में 83 विदेशी कैडेट्स को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार इंस्ट्रक्टर भी हुए सम्मानित
आईएमए की अवार्ड सेरेमनी में पहली बार इंस्ट्रक्टर भी सम्मानित किए गए। यह इंस्ट्रक्टर ही कैडेट्स को अकादमी में प्रशिक्षित करते हैं। इनके प्रशिक्षण से ही देश की सेनाओं को जांबाज अफसर मिलते हैं। आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके झा ने चैंपियन कंपनी के चार इंस्ट्रक्टर को सम्मानित किया।

इन्हें मिला व्यक्तिगत उत्कृष्टता सम्मान
पैराशूट रेजीमेंट मेडल : अतुल तिवारी
सिख रेजीमेंट सिल्वर मेडल : अर्जुन ठाकुर
डोगरा रेजीमेंट एंड स्काउट विंग मेडल : भाष्कर नारायण
मराठा लाइ मेडल : भाष्कर नारायण
सिख लाइ सिल्वर मेडल : मयूर नागरकोटी
कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स मेडल : ध्रुव चौधरी
9 जीआर मेडल : गुरवंश सिंह गोसाल
राजपूत रेजीमेंट सिल्वर मेडल : गुरवंश सिंह गोसाल
ब्रिगेड ऑफ द गार्डस मेडल : गुरवंश सिंह गोसाल
राजपुताना राइफल मेडल : गुरवीर सिंह तलवार 
8 जीआर मेडल : अतुल तिवारी
जाट रेजीमेंट सिल्वर मेडल : भाष्कर नारायण गोगोई
एएससी मेडल : अभिराज हजेला
ग्रेनेडियर्स ट्राफी : राजेन्द्र सिंह
5 जीआर मेडल : अभिनव गुरुंग

रोलिंग ट्राफी (व्यक्तिगत)
राजा ऑफ फरीदकोट ट्राफी : राजेंद्र सिंह
मेजर शैतान सिंह ट्राफी : राजेंद्र सिंह
डक्कन होर्स ट्राफी : अब्दुल अजीज
8वां कोर्स री यूनियन ट्राफी : एम साईं कृष्ण कार्तिक

इन कैडेट को मिला बुक प्राइज अवार्ड   
एम एंड डी क्लब : बृजेश पाल सिंह
जर्नलिज्म क्लब : चिराग शर्मा
एकेडमिक्स : नयन चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed