फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA passing out parade 2019: Traffic Route diverted for six and half Hour see Plan

आईएमए पीओपी आज, साढ़े छह घंटे डायवर्ट रहेगा रूट, ये प्लान देखकर ही घर से निकलें...

Sat, 07 Dec 2019 09:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Dec 2019 09:31 AM IST
सार

  • सुबह सात से दोपहर डेढ़ बजे तक बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था  

विज्ञापन
IMA passing out parade 2019: Traffic Route diverted for six and half Hour see Plan
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आईएमए की पासिंग आउट परेड के दौरान आज आईएमए और आसपास के क्षेत्रों में रूट डायवर्ट रहेगा। परेड के दौरान आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। पुलिस ने शुक्रवार को इसका रूट प्लान जारी कर दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी के अनुसार रूट डायवर्ट प्लान आजर सुबह सात से दोपहर डेढ़ बजे तक लागू रहेगा। असुविधा से बचने के लिए लोगों से चौपहिया वाहन का इस्तेमाल कम से कम करने की अपील की गई है। इसके अलावा दोपहिया वाहनों का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है। 

विज्ञापन

यह रहेगा रूट प्लान

- बल्लुपुर से आने वाले समस्त वाहन रांगड़वाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मिट्ठीबेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेंगे।
- प्रेमनगर की ओर से आने वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगड़वाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। ये वाहन रांगड़वाला बैरियर से बल्लूपुर, पंडितवाड़ी की ओर जा सकेंगे।
- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे।
- देहरादून से विकासनगर हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ  भेजा जाएगा।
- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले सभी वाहनों को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए, जीएमएस रोड, कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। ये वाहन शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेंगे।
- समस्त भारी वाहनों को पूरी तरह हरबर्टपुर, शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed