{"_id":"5cefce77bdec22070460c190","slug":"ima-passing-out-parade-2019-lieutenant-general-cherish-mathson-will-be-chief-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए पीओपी 2019: आठ जून को लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन लेंगे परेड की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए पीओपी 2019: आठ जून को लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन लेंगे परेड की सलामी
Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड इस बार आठ जून को आयोजित होगी। इस दौरान दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन मुख्य अतिथि होंगे। वह परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि आइएमए प्रशासन ने परेड की तैयारियां शुरू कर दी है। परेड के लिए जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्कॉवयर पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। आठ जून को आइएमए में पासिंग आउट परेड में न केवल भारतीय कैडेट अंतिम पग भरेंगे बल्कि मित्र देशों के विदेशी कैडेट भी पास आउट होंगे। चार जून को अकादमी में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
छह जून को कमान्डेंट परेड आयोजित होगी। सात जून को देश के लिए अपनी शहादत देने वाले आइएमए से पास आउट सैन्य अधिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन