{"_id":"5b10f5554f1c1bb16e8b599f","slug":"ima-graduation-ceremony-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में हुई ग्रेजुएशन सेरेमनी, 40 कैडेट्स को मिली डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में हुई ग्रेजुएशन सेरेमनी, 40 कैडेट्स को मिली डिग्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
IMA Graduation Ceremony
- फोटो : amar ujala
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शुक्रवार सुबह ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई।
विज्ञापन
चेटवुड सभागार में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 40 कैडेट्स को ग्रेजुएशन सेरेमनी में जेएनयू की डिग्री दी गई। अब ये कैडेट्स आईएमए में एक साल का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर सैन्य अधिकारी बनेंगे।
अकादमी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा के हाथों एसीसी के कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डिग्री प्रदान की गई। इसमें 21 साइंस स्ट्रीम एवं 19 ह्यूमिनिटी स्ट्रीम के हैं। इससे पहले आईएमए के प्रिंसिपल dr नवीन कुमार ने उपलब्धि रिपोर्ट रखी।
विज्ञापन
साथ ही सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन वाले कैडेट की जानकारी दी। अब एसीसी के इन कैडेट को सालभर तक आईएमए में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद पीओपी में इन कैडेट्स को अलग-अलग यूनिट में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इनको मिला मेडल
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ मेडल
पराक्रम सिंह पाटिल -गोल्ड
गोले किरण-सिल्वर
मनीपाल- ब्रांज मेडल
ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के गलियारे में आर्ट और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें आईएम कैडेट्स की ओर से वाइल्ड लाइफ के साथ ही प्रकृति को लेकर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा की पत्नी अनिता झा ने किया। साथ एक प्रदर्शनी का आयोजन किया।