फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illiterate people above 15 years of age in the Uttarakhand will become literate

उत्तराखंड: 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षर होंगे साक्षर, अंक ज्ञान के अलावा जीवन से जुड़े कौशल सीखेंगे

Mon, 07 Oct 2024 08:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Oct 2024 08:55 AM IST
सार

वर्चुअल नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान संग जीवन से जुड़े कौशलों जैसे वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य देखभाल, कानूनी जागरूकता के प्रति जागरूकता करना है।

विज्ञापन
Illiterate people above 15 years of age in the Uttarakhand will become literate
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में 15 साल से अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर किया जाएगा। यह कहना है एससीईआरटी की निदेशक बंदना गर्ब्याल का। उन्होंने यह बात यहां एससीईआरटी सभागार में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन एवं सामग्री विकास कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही।

विज्ञापन

राज्य साक्षरता अभियान प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के अपर निदेशक डॉ प्रशांत पांडे ने वर्चुअल नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में बताया। कहा, कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान संग जीवन से जुड़े कौशलों जैसे वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य देखभाल, कानूनी जागरूकता के प्रति जागरूकता करना है।

विज्ञापन

अपर निदेशक आशा रानी पैन्यूली ने कहा, कार्यक्रम के तहत प्रदेश में उल्लास नाम से सामग्री का विकास किया जाना है। कार्यक्रम के तहत निरक्षरों को संख्या और अंक संबंधी ज्ञान के अलावा जीवन कौशल पर आधारित जानकारी दी जानी है। राज्य समन्वयक डॉ हरेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया, राष्ट्रीय स्तर पर एनसीईआरटी नई दिल्ली में साक्षरता से संबंधित राष्ट्रीय साक्षरता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए दो अधिकारी

राज्य स्तर पर एससीईआरटी उत्तराखंड में राज्य साक्षरता प्रकोष्ठ बनाया गया है। एनसीआरटी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पूर्व में नवसाक्षरों के लिए उल्लास प्रवेशिका चार खंडों में तैयार की गई है। कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए मार्गदर्शिका भी तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed