फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegal recovery in jilla panchayat office

जिला पंचायत कार्यालय में चल रही खुली लूट

Sun, 01 Jun 2014 03:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jun 2014 03:06 PM IST
विज्ञापन
illegal recovery in jilla panchayat office

देहरादून स्थित जिला पंचायत दफ्तर में खुलेआम अदेयता प्रमाण पत्र में अवैध वसूली की जा रही है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों से वसूले जा रहे रुपए

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में अदेयता प्रमाण पत्र की फीस 30 रुपए है लेकिन यहां के कर्मचारी खुलेआम उम्मीदवारों से 50 रुपए वसूल रहे हैं।

यह सब अधिकारियों की जानकारी में है, फिर भी वे अनदेखी कर रहे हैं। कुछ अधिकारियों का कहना है कि प्रति प्रमाण पत्र 20 रुपए वसूली से ही अच्छी खासी रकम के वारे-न्यारे हो जाएंगे।

गौरव होटल के तीसरे तल पर जिला पंचायत कार्यालय है। यहां सहसपुर, कालसी, त्यूनी, चकराता, दून सदर समेत सभी तहसीलों के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को अदेयता प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक तहसील के लिए अलग कमरा है। इस संवाददाता के सामने शनिवार दोपहर 2.45 बजे सहसपुर से जिला पंचायत सदस्य की उम्मीदवार प्रीति कश्यप के लिए अदेयता प्रमाण (क्रम संख्या 008) की फीस 50 रुपए ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वसूली की अनदेखी
अदेयता प्रमाण पत्र प्रीति के पति अमर सिंह कश्यप लेने आए थे। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों से अदेयता प्रमाण पत्र के लिए 50 रुपए लिए जा रहे हैं।

यहीं कार्यालय में मौजूद जिला पंचायत सचिव कपूर चंद्र से पूछा तो बोले कि अदेयता प्रमाण पत्र की फीस 30 रुपए ली जा रही है। यह बात कपूर चंद ने उन कर्मचारियों के सामने कही जो 50 रुपए फीस वसूल रहे थे।

शासन-प्रशासन के कई अधिकारियों को इस बात की जानकारी है लेकिन वे अवैध वसूली की अनदेखी कर रहे हैं।

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकना अपर प्रशासनिक अधिकारी की जिम्मेदारी है। उनका दायित्व तय किया जाएगा। जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक पांडेय सीडीओ और प्रभारी त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed