{"_id":"63fc4e05d4d25695270b1f95","slug":"illegal-mining-questions-arising-after-attack-on-constable-investigation-handed-over-to-sp-crime-uttarakhand-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अवैध खनन का ट्रैक्टर रोकने गए सिपाही पर हमले के बाद उठ रहे सवाल, एसपी क्राइम को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अवैध खनन का ट्रैक्टर रोकने गए सिपाही पर हमले के बाद उठ रहे सवाल, एसपी क्राइम को सौंपी जांच
Mon, 27 Feb 2023 12:35 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:35 PM IST
सार
खतरे को जानते हुए भी सिपाही अकेले ही मौके के लिए क्यों रवाना हो गया? इन सवालों के जवाब के लिए एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है। उन्होंने एसपी क्राइम से पूरे घटनाक्रम की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध खनन का ट्रैक्टर रोकने गए सिपाही पर हमले की घटना के बाद तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। सिपाही सैर पर निकला था लेकिन घटनास्थल पर उसकी कार भी मौजूद थी। सिपाही थाने में ही रहता है। ऐसे में वह कार लेने पहले थाने आया होगा।
विज्ञापन
थाने आया तो उसने अपने अधिकारियों को अवैध खनन की इस महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी क्यों नहीं दी? खतरे को जानते हुए भी वह अकेले ही मौके के लिए क्यों रवाना हो गया? इन सब सवालों के जवाब के लिए एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है। उन्होंने एसपी क्राइम से पूरे घटनाक्रम की जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कैंट पुलिस के अनुसार सिपाही रोज सैर पर जाता है। इसके बाद वह टपकेश्वर मंदिर भी जाता है। रविवार को जब वह सैर पर निकला तो उसे अवैध खनन की सूचना मिली तो वह सीधे वहीं चला गया। घटनास्थल थाने से पांच किलोमीटर दूर है। जाहिर है जब सूचना खनन से लदे ट्रैक्टर की थी तो आरोपी के भागने की भी संभावना थी। ऐसे में सिपाही को जल्द से जल्द वहां पर पहुंचना था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rishikesh: आईडीपीएल में मिला खून से लथपथ बिजनौर के युवक का शव, सिर में लगी थी गोली
इसके लिए वह कार से निकला। यदि वह कार से निकला तो सैर पर कैसे जा सकता है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मामले में हर दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। यदि कोई और मामला निकला तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।