{"_id":"6a672e0921ad390509062c75","slug":"illegal-felling-of-green-mango-trees-in-an-orchard-police-have-detained-a-young-man-vikasnagar-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: बगीचे में आम के हरे पेड़ों का किया गया अवैध कटान, एक युवक को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: बगीचे में आम के हरे पेड़ों का किया गया अवैध कटान, एक युवक को हिरासत में लिया गया
Mon, 27 Jul 2026 03:40 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली पुलिस ने हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र के जसवंत नगर में बगीचे में आम के हरे पेड़ों का अवैध कटान पकड़ा। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। दो यूटिलिटी और एक ट्रैक्टर ट्राली को चौकी में खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने आम के छह पेड़ों की कटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस टीम हरबर्टपुर चौक पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक यूटिलिटी को जांच के लिए रोका। यूटिलिटी में पेड़ की लकड़ियां लदी थीं। चालक ने अपना नाम सहसपुर के लक्ष्मीपुर निवासी आरिफ बताया। उसने बताया कि जसवंत नगर से वह लकड़ी लेकर आया है।
विज्ञापन
पेड़ों का कटान माजिद नाम का व्यक्ति कर रहा है। जानकारी मिलने पर हरबर्टपुर चौकी प्रभारी मयंक त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही पेड़ों की कटान कर रहे लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli: वसुधारा ट्रैक की सफाई का जिम्मा संभालेगी माणा की ईडीसी, बुग्यालों को प्लास्टिक कचरे से बचाने की पहल
बगीचे में छह पेड़ों के ठूठ थे, काटे गए पेड़ों की लकड़ियां भी थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। उद्यान विभाग से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस रिपोर्ट में आम के आठ हरे पेड़ों की कटने की पुष्टि की गई है। मौके पर 111 पेड़ सुरक्षित पाए गए हैं। रिपोर्ट उद्यान विभाग को भेज दी गई है।