फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction work destroyed in Bhojwala, Jhajhra

भोजावाला, झाझरा में ध्वस्त कराए अवैध निर्माण कार्य

Fri, 12 Jul 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction work destroyed in Bhojwala, Jhajhra
भोजावाला में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम कौस्तुभ मिश्र। - फोटो : VIKAS NAGAR
तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को भोजावाला और झाझरा में ईस्ट होप टाउन की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। यहां भूमाफिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर दीवार निर्माण कार्य किया हुआ था। एसडीएम ने कब्जाधारियों को भविष्य में सरकारी जमीन पर कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भूमाफिया ने ईस्ट होप टाउन क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कार्य किए हैं। कुछ समय पूर्व हाईकोर्ट ने सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण कार्यों को ध्वस्त कराने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत बुधवार को तहसील प्रशासन ने भोजवाला और झाझरा में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त करा दिया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि कि ईस्ट होप टाउन के खसरा नंबर 498 में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य किया गया था, जिसे जेसीबी की मदद ने ध्वस्त कर दिया गया है। बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को पूर्व में सरकारी भूमि को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। जल्द ही अन्य जगहों पर भी अवैध निर्माण कार्य के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

भोजावाला में ईस्ट होप टाउन की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।

भोजावाला में ईस्ट होप टाउन की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed