फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 20 bigha land was demolished

Dehradun News: 20 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

Fri, 20 Jun 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 20 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 20 bigha land was demolished
एमडीडीए ने सेलाकुई में अवैध प्लाटिंग को लेकर अभियान चलाया। टीम ने दो स्थानों पर 20 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। दोबारा निर्माण करने पर कॉलोनाइजर को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।एसडीएम, विकासनगर विनोद कुमार को सेलाकुई में हसनपुर और जमनपुर में अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। उन्होंने एमडीडीए को जांच के लिए पत्र लिखा था। बृहस्पतिवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरबर्टपुर क्षेत्र कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ हसनपुर पहुंचे। प्राधिकरण के मुताबिक हसनपुर में मदन सिंह, वासुदेव बिष्ट, कविता बिष्ट, राजेंद्र रावत की और से 15 बीघा भूमि पर बिना नक्शा पास करवाए प्लाटिंग की जा रही थी। टीम ने भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। उसके बाद टीम जमनपुर में पहुंची। जमनपुर में मुकुल पाल और बानेश कुमार की ओर से पांच बीघा भूमि पर बिना नक्शा पास करवाए प्लाटिंग की जा रही थी। टीम ने प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। टीम में जेई नितीश राणा, अमन पाल सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed