फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction of GRD College sealed

Dehradun News: जीआरडी कॉलेज के अवैध निर्माण को किया सील

Tue, 11 Jul 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction of GRD College sealed
अवैध निर्माणों के खिलाफ कैंट बोर्ड की कार्रवाई जारी है। सोमवार को टीम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जीआरडी कॉलेज के अवैध निर्माण के हिस्से को सील कर दिया। कुछ और निर्माण भी कैंट बोर्ड की ओर से चिह्नित किए हैं। उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

दरअसल, कैंट क्षेत्र देहरादून में दर्जनों अवैध निर्माण किए गए हैं। कई जगह बिना नक्शे तो केहरी गांव जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में भी दर्जनों अवैध निर्माण खड़े हो गए हैं। इनके खिलाफ कैंट बोर्ड कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को केहरी गांव में कैंट बोर्ड की टीम ने जीआरडी कॉलेज के अवैध निर्माण को सील किया। सीईओ अभिनव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के लिए जीआरडी कॉलेज को पहले नोटिस भी दिया था, लेकिन इसके बाद भी कॉलेज ने निर्माण जारी रखा। उन्होंने कहा कि कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माणों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed