फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT will help in ending the mountain of garbage

Dehradun News: कूड़े का पहाड़ खत्म करने में मदद करेगा आईआईटी

Tue, 15 Aug 2023 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
IIT will help in ending the mountain of garbage
शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट में बने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए नगर निगम आईआईटी रुड़की की मदद लेगा। जल्द ही आईआईटी की टीम प्लांट का दौरा कर कूड़े का आकलन करेगी और निस्तारण के लिए सुझाव देगी।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा में कूड़े का पहाड़ लगातार चुनौती बनता जा रहा है। खत्म होने की बजाय यह बढ़ता जा रहा है। पूर्व में रैमकी कंपनी को यहां कूड़ा निस्तारण का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन, कंपनी निस्तारण करने के बजाय कूड़ा एकत्रित करती रही। इससे यहां कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया जो आसपास की करीब 50 हजार की आबादी के लिए नासूर बन गया है। नगर निगम ने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा थे। इसके बाद शासन ने प्लांट में कूड़े का आकलन कराने के निर्देश निगम को दिए हैं। इसी कड़ी में नगर निगम ने आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों से संपर्क कर कूड़े निस्तारण के लिए सुझाव मांगे हैं। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा, एक सप्ताह के अंदर आईआईटी रुड़की की टीम शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण करेगी। उसके सुझाव के बाद कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए उचित कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed