{"_id":"63e8b902c4030961280584b7","slug":"iit-student-drowned-in-haridwar-ganga-rajasthan-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गंगा में डूबा राजस्थान से आया आईआईटी का छात्र, साथी ने कैमरे में कैद किया दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गंगा में डूबा राजस्थान से आया आईआईटी का छात्र, साथी ने कैमरे में कैद किया दर्दनाक हादसा
Sun, 12 Feb 2023 04:01 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:01 PM IST
सार
राजस्थान निवासी आईआईटी का एक छात्र रविवार को हरिद्वार गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से शव को बरामद कर लिया। इस दर्दनाक हादसे को मृतक के एक साथ ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन
गंगा में डूबा छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार में प्रोजेक्ट के सिलसिले में राजस्थान से अपने प्रोफेसर के साथ आए आईआईटी के छात्रों में से एक छात्र चंडीघाट के पास गंगा स्नान समय डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से शव को बरामद कर लिया।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: चारधाम में VIP दर्शनों के लिए शुल्क लगाने की तैयारी, जानें इस बार क्या बदलाव आएंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को हुए इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें छात्र गंगा में डूबता नजर आ रहा है। पानी में एक और छात्र भी जाता दिखाई दे रहा है, लेकिन इससे पहले वह आगे बढ़ता दूसरा साथी अचानक बहुत तेजी से नदी के बहाव में बहता चला गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: चारधाम में VIP दर्शनों के लिए शुल्क लगाने की तैयारी, जानें इस बार क्या बदलाव आएंगे नजर
विज्ञापन
छात्र का यह डूबने का वीडियो उसके साथी ने बनाया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद छात्र का शव निकाला। श्यामपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा दिया।