{"_id":"65e48a1df2f1b97c3906faae","slug":"iit-roorkee-student-from-gujarat-missing-after-drown-into-gangnahar-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: दोस्त के साथ घूमने निकला आईआईटी रुड़की का छात्र गंगनहर में डूबकर लापता, दूसरे को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: दोस्त के साथ घूमने निकला आईआईटी रुड़की का छात्र गंगनहर में डूबकर लापता, दूसरे को बचाया
Sun, 03 Mar 2024 08:08 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)।
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:08 PM IST
सार
दोनों दोस्त अजय और केवल रात आठ बजे गंगनहर किनारे घूमने गए थे। इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह नहीं मिला।
विज्ञापन
छात्र डूबा
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार देर रात गंगनहर में डूबकर आईआईटी का एक छात्र लापता हो गया, जबकि दूसरे को जल पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने ओर से आईआईटी प्रशासन और छात्र के परिजनों को सूचना दी है। उधर, एसडीआरएफ की टीम ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता छात्र का पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अजय रोहितभाई (24) निवासी आरासुरी नगर सोसाएटी, काठियावड़ी पाटन, गुजरात और केवल कुमार निवासी हर्ष नगर सोसाइटी कालीकुंड धोलका जिला अहमदाबाद गुजरात आईआईटी रुड़की में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। शनिवार की रात आठ बजे दोनों गंगनहर किनारे घूमने गए थे।
विज्ञापन
Roorkee: शादी के दौरान हादसा, बरात में रोड लाइट की छतरी लेकर खड़े दो श्रमिकों को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
इस दौरान केवल का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। दोस्त को बचाने के लिए अजय ने गंगनहर में छलांग लगा दी। इस बीच के लोगों ने जल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने केवल कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अजय बहकर लापता हो गया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया, छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।