रिपोर्टः आपदा से केदारनाथ मंदिर को नहीं पहुंचा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून 2103 में आई भीषण आपदा से केदारनाथ मंदिर की बुनियाद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों की टीम ने मंदिर के ढांचे की जांच के बाद यह बात कही है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आग्रह पर इस टीम ने केदारनाथ मंदिर का निरीक्षण किया है। उनसे बाढ़ के कारण मंदिर की नींव की स्थिति का आकलन करने को कहा गया था। जांच के बाद यह टीम इस नतीजे पर पहुंची है कि मंदिर को कोई बड़ा खतरा नहीं है।
एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक, ‘आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञों ने तीन बार मंदिर का दौरा किया। अपनी अंतरिम रिपोर्ट में इस टीम ने मंदिर को स्थिर और पूरी तरह सुरक्षित बताया है।’
जून 2013 में आई थी प्रलयकारी बाढ़
मंदिर की बुनियाद को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जून 2013 में आई प्रलयकारी बाढ़ से मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा था। राज्य सरकार ने इस आपदा में 5,700 लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया था।
बहरहाल, मंदिर को पहले जैसा बनाने का जिम्मा एएसआई को सौंपा गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आईआईटी की टीम ने मंदिर के ढांचे, बुनियाद और नींव की पड़ताल के दौरान ऐसे कोई भी उपकरण इस्तेमाल नहीं किए जिनसे मंदिर को नुकसान पहुंचे।
आईआईटी की अंतिम रिपोर्ट जल्द ही मिलने की उम्मीद है। श्री बद्री-केदार मंदिर समिति की वेबसाइट के मुताबिक, यह मंदिर आठवीं शताब्दी में बना था और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।