फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Igas Festival 2023 Budhi Diwali celebrated in Uttarakhand

Igas 2023: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बूढ़ी दीपावली की रौनक...भैलो खेलकर उत्साह के साथ मनाया गया ईगास

Thu, 23 Nov 2023 10:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी/देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Nov 2023 10:11 PM IST
सार

राठ क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों ने लकड़ी के छिल्लों से भैलो बनाया और उसे चारों ओर घुमाकर नृत्य किया। यह पर्व पूरे क्षेत्र में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों व प्रवासियों के लिए एकसाथ उत्सव मनाने का अवसर होता है जिसका लोग वर्षभर इंतजार करते हैं।

विज्ञापन
Igas Festival 2023 Budhi Diwali celebrated in Uttarakhand
उत्तराखंड में ईगास की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकपर्व ईगास पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गांव नकोट व मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गांव नकोट में उनके प्रतिनिधि संजय बलूनी पहुंचे और ग्रामीणों के साथ लोकपर्व मनाया। कहा कि सांसद अनिल बलूनी ने जल्द गांव आने का संदेश दिया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राठ क्षेत्र के दैड़ा गांव में गो पूजन किया। जबकि गांवों में ग्रामीणों ने भैलो खेलकर और गो पूजन कर पर्व मनाया।

विज्ञापन


राठ क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों ने लकड़ी के छिल्लों से भैलो बनाया और उसे चारों ओर घुमाकर नृत्य किया। यह पर्व पूरे क्षेत्र में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों व प्रवासियों के लिए एकसाथ उत्सव मनाने का अवसर होता है जिसका लोग वर्षभर इंतजार करते हैं। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के पैतृक गांव नकोट में सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ लोकपर्व मनाया। सांसद बलूनी की चाची सुलोचना देवी ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


VIDEO : देहरादून में ईगास पर बिखरी पहाड़ की संस्कृति की छटा...भैलो खेलकर धूमधाम से मनाया पर्व
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय बलूनी ने कहा कि सांसद अनिल बलूनी इस समय राजस्थान चुनाव में जिम्मेदारियों के कारण व्यक्त रहने के चलते गांव नहीं आ पाए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए जल्द ही गांव आने का संदेश दिया है। वहीं मुख्यालय पौड़ी स्थित रामलीला मैदान में जिला प्रशासन व संस्कृति विभाग की पहल पर भैलो नृत्य का आयोजन किया गया। साथ ही उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की पहल पर मैक्स अस्पताल देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।

बिखरी पहाड़ की संस्कृति की छटा

राजधानी दून में उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास बग्वाल की धूम रही। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूनवासियों ने भैलो खेलकर भव्य रूप से ईगास का पर्व मनाया। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति की छटा बिखेरी।

दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राठ जन विकास समिति की ओर से ईगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें सबसे पहले भैलो पूजन किया गया। इसके बाद रस्सा कस्सी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में राठ की महिलाओं महिलाओं ने चौंफला नृत्य कर समा बांधा। यहां दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार मंगल सिंह, पद्मश्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी, शेखरानंद रतूड़ी, पुुरुषोत्तम ममगाईं, गोविंद रावत, वीना रतूड़ी, मातबर कंडारी, महेश आदि मौजूद रहे।

अपर बद्रीश कॉलोनी जन कल्याण रेजिडेंट सोसायटी की ओर से ईगास पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि अपनी मान्यताओं और अपने लोकपर्वों को संजोकर रखना जरूरी है। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष राजेश पैन्यूली, राजेश रावत, रंजीत चौहान, नंदन पंवार, सुभाष आदि मौजूद रहे। नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कावली रोड पर ईगासपर्व धूमधाम से मनाया गया।

भैलो खेल रहा आकर्षण का केंद्र
डांडी कांठी क्लब की ओर से रिंग रोड के सामुदायिक भवन में ईगास पर्व पर भैलो खेला गया। यहां ढोल-दमाऊ की थाप पर लोग जमकर थिरके। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने क्लब के कार्य की सराहना की। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी परंपरा व संस्कृति को ना भूले। क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल ने कहा कि ईगास बग्वाल हमारी संस्कृति सभ्यता को प्रदर्शित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed