फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If you gamble, you will be fined 50,000 rupees.

Dehradun News: सीढ़ी बरकोटी में जुआ खेला तो लगेगा 50 हजार का जुर्माना

Tue, 03 Feb 2026 06:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
If you gamble, you will be fined 50,000 rupees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चकराता। ग्राम पंचायत सीढ़ी बरकोटी में जुआ खेलने पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाकर जुआ खेलने वालों पर 50 हजार का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने फैसले को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात भी कही है।
गांव के स्याणा जगत सिंह व जवाहर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से जुआ खेलने पर पूर्ण पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा क्षेत्र में जुआ सामाजिक वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। कहा जुआ न केवल परिवारों को आर्थिक रूप से बरबाद करता है बल्कि, सामाजिक सद्भाव, शांति और कानून व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा गांव व आसपास के क्षेत्रों में किसी भी जुआ खेलने वाले व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जुआ खेलने वालों पर 50 हजार का जुर्माना लगाने का निर्णय भी सर्वसम्मति के आधार पर लिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा फैसले को बेहद सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। बैठक में मानसिंह, केदार सिंह, आनंद सिंह, किशन सिंह, रमेश चौहान, प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह, नारायण सिंह, विनोद, रणवीर सिंह, बलबीर सिंह, शूरवीर सिंह, हुकम सिंह, रविंद्र, विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed